एक्सप्लोरर

IPS Prashant Kumar: यूपी पुलिस के सबसे बड़े अफसर के पास इतनी डिग्रियां, 300 से ज्यादा एनकाउंटर में रहे शामिल

यूपी पुलिस के डीजीपी आईपीएस प्रशांत कुमार की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है. उनके पास क्राइम कंट्रोल करने का खासा एक्सपीरियंस है.

UP Police DGP Prashant Kumar Education Qualification: पुलिस की बात हो और यूपी पुलिस का नाम ना आए तो ये नाइंसाफी होगी. क्या आपको पता है हमेशा चर्चा में रहने वाली यूपी पुलिस के सबसे बड़े आधिकारी कौन हैं और वह कितने पढ़े-लिखे हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे.

कहां हुआ था जन्म?

यूपी पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी डीजीपी प्रशांत कुमार हैं. वह 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.उनका जन्म बिहार के सीवान में हुआ था. उनको तीन बार पुलिस मेडल और 2020 और 2021 में वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. आईपीएस प्रशांत कुमार को काफी तेज तर्रार अधिकारी माना जाता है. वह उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद और चहेते अफसरों में से भी एक हैं.

निजी कारणों से लिया ट्रांसफर  

आईपीएस अफसर प्रशांत कुमार का जन्म 16 मई 1965 को हुआ था. उनका चयन तमिलनाडु कैडर में हुआ था. हालांकि निजी कारणों की वजह से साल 1994 में उनका ट्रांसफर यूपी कैडर में हो गया. आईपीएस प्रशांत कुमार को विशेष रूप से अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पहचाना जाता है.

एनकाउंटर में हैं माहिर

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि आईपीएस प्रशांत कुमार 300 से ज्यादा एनकाउंटर उनकी निगरानी में हुए हैं. प्रशांत कुमार ने कई गैंग के खात्मे का श्रेय दिया जाता है. मेरठ में ऑपरेशन क्लीन के तहत कुख्यात अपराधियों जैसे संजीव जीवा, कग्गा गैंग, मुकीम काला आदि का एनकाउंटर कर अपराध पर नियंत्रण किया. उन्हें रियल लाइफ सिंघम के नाम से भी जाना जाता है.

कितने पढ़े-लिखे हैं DGP?

उत्तर प्रदेश के डीजीपी आईपीएस प्रशांत कुमार की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो वह पुलिस में आने से पहले एमबीए, एमएससी और एमफिल की डिग्री पूरी कर चुके हैं. आईपीएस कुमार ने एमएससी- एप्लाइड जियोलॉजी विषय में की है. जबकि उन्होंने एमबीए के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट को चुना. इसके अलावा डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज से उन्होंने एम फिल की है.

कितनी होती है डीजीपी की सैलरी

रिपोर्ट्स के अनुसार डीजीपी को 2,05,400 सैलरी दी जाती है. इसके साथ ही उन्हें सरकारी आवास, गार्ड, सरकारी वाहन, कुक माली सहित अन्य कई सुविधाएं मिलती हैं.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: सेंट्रल सिल्क बोर्ड से लेकर IIIT इलाहाबाद तक, यहां चल रही है बंपर पदों पर भर्ती, आप किसके लिए करेंगे अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC VDO Result 2026: यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चयन, कटऑफ भी जारी
यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चयन, कटऑफ भी जारी
NEET-JEE फ्री कोचिंग का प्लान,  2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है योजना   
NEET-JEE फ्री कोचिंग का प्लान,  2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है योजना   
Courses After Retirement: रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget