एक्सप्लोरर

Noel Tata Education: इतने पढ़े-लिखे हैं टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन नोएल टाटा, इस विदेशी संस्थान से ले चुके हैं डिग्री

नोएल टाटा यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स के स्टूडेंट रह चुके हैं. रतन टाटा के निधन के बाद अब उन्हें टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन बनाया गया है.

Noel Tata Education: रतन टाटा के निधन के बाद आज नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन बनाया गया है. रतन टाटा के निधन के बाद से ही नोएल टाटा के टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे. आइए जानते हैं उनके पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं और उन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है.

नोएल टाटा की पढ़ाई-लिखाई की बात की जाए तो उन्होंने यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से ग्रेजुएशन पूरी की है. साथ ही उन्होंने फ्रांस के INSEAD बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम भी किया है.

 
यहां के रहे निदेशक

नोएल टाटा का जन्म साल 1957 में हुआ था. उन्होंने टाटा ग्रुप की टाटा इंटरनेशनल से अपने करियर की शुरुआत की. जून 1999 में उन्होंने खुदरा विभाग ट्रेंट के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला. वर्ष 2003 में उन्हें टाइटन इंडस्ट्रीज और वोल्टास के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया.

2011 में आई थी ये खबर

बताते चलें कि साल 2010-2011 में ऐसी खबरें सामने आईं थीं कि नोएल टाटा को टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किए जाएगा. उस दौरान ये भी अटकलें लगाई गईं कि उन्हें रतन टाटा के उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा है. लेकिन साल 2011 में उनके जीजा साइरस मिस्त्री को रतन टाटा का उत्तराधिकारी घोषित किया गया। मगर साल 2016 में मिस्त्री को टाटा संस के अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया. जिसके बाद एक बार फिर रतन टाटा ने चार महीने के लिए समूह के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला.

 
कितनी उम्र में हुआ रतन टाटा का निधन?

बताते चलें कि बुधवार की देर रात मुंबई के एक अस्पताल में रतन टाटा का निधन हो गया था. उनके निधन पर देश-विदेश से शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई. टाटा का निधन 86 साल की उम्र में हुआ. रतन टाटा को देश भर के लोग आदर्श के रूप में मानते हैं. उनके निधन पर कई राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया गया.

यह भी पढ़ें- कौन है आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिनकी उनके ही जिले के पुलिसकर्मी कर रहे थे जासूसी, UPSC में मिली थी ये रैंक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Rank vs Course 2026: किस रैंक पर मिलेगा MBBS, BDS, BAMS? यहां देखें Category-wise लिस्ट
NEET Rank vs Course 2026: किस रैंक पर मिलेगा MBBS, BDS, BAMS? यहां देखें Category-wise लिस्ट
NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET Result Rank Controversy: 585 नंबर, लेकिन रैंक 2500 से 15000 पार... NEET 2026 रिजल्ट पर छात्रों ने उठाए सवाल
585 नंबर, लेकिन रैंक 2500 से 15000 पार... NEET 2026 रिजल्ट पर छात्रों ने उठाए सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget