एक्सप्लोरर

कौन है आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिनकी उनके ही जिले के पुलिसकर्मी कर रहे थे जासूसी, UPSC में मिली थी ये रैंक

एसपी की जासूसी का मामला सामने आने के बाद सब इंस्पेक्टर श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल रोहिताश, सतीश, राहुल और दीपक समेत 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

राजस्थान कैडर की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रेयी इन दिनों चर्चा में है. भिवाड़ी जिले की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा ने हाल ही में अपने जिले के साइबर सेल इंचार्ज समेत सात पुलिस कर्मियों को उनकी लोकेशन लेकर लगातार जासूसी करने के आरोप में निलंबित कर दिया है. मामला तूल पकड़ने और एक आईपीएस अ​धिकारी की लोकेशन ट्रेस कर जासूसी करने पर पुलिस मुख्यालय जयपुर ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं. आईए जानते हैं कौन हैं ज्येष्ठा मैत्रेयी
 
मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं ज्येष्ठा
 
ज्येष्ठा मैत्रेयी मूल रूप से मध्य प्रदेश के गुना जिले के रहने वाली हैं. उनके पिता गिरीश चंद्र आर्य एमपी इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में कार्यरत है जबकि मां मंजू शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुना में प्राचार्या के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहीं हैं.
 
बचपन से बनना चाहती थीं आईएएस
 
2018 में यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद दिए एक इंटरव्यू में ज्येष्ठा ने कहा था कि वह बचपन से ही आईएएस बनना चाहती थी. अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत करती थी. हालांकि वह आईएएस तो नहीं बन सकी लेकिन 2018 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी जरूर बन गई.
 
आईपीएस बनने से पहले रहीं डीएसपी
 
यूपीएससी की परीक्षा पास करने से पहले ज्येष्ठा मैत्रेयी ने मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा दी थी. 2014 में इस परीक्षा में न सिर्फ वह पास हुईं ब​ल्कि उनका डीएसपी के पद पर चयन हो गया. कुछ समय के लिए उन्होंने मुरैना जिले में डीएसपी के तौर पर काम भी किया था. हालांकि मन में आईएएस बनने का सपना लिए ज्येष्ठा ने यूपीएससी की तैयारी की और डीएसपी रहते हुए परीक्षा दी.
 
आई थी ऑल इंडिया 156वीं रैंक
 
यूपीएससी की परीक्षा में ज्येष्ठा की ऑल इंडिया 156वीं रैंक आई थी. इसके साथ ही वह राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी बन गई. अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के तौर पर ज्येष्ठा की पहली पोस्टिंग उदयपुर जिले के गिरवा सर्कल में हुई थी. यहां से वह भीलवाड़ा की एएसपी बनाई गईं. इसके बाद डीसीपी क्राइम जयपुर के पद पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी. वहां से वह सिरोही कोटपूतली बहरोड में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रही. फरवरी 2024 में सरकार ने उन्हें एसपी भिवाड़ी के पद की जिम्मेदारी दी.
 
छुट्टी रहते ट्रेस करते थे लोकेशन
 
जिस जासूसी प्रकरण में वह चर्चा में है, उसकी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एसपी भिवाड़ी के तौर पर वह जब भी छुट्टी पर जाती थी, तो साइबर सेल इंचार्ज श्रवण जोशी अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर उनकी लोकेशन ट्रेस किया करता था. मामला सामने आने पर जोशी समेत साइबर सेल के सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही पुलिस मुख्यालय जयपुर ने इस मामले की जांच एससी-एसटी सेल के डीएसपी को दे दी गई है. 
 
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो

Embed widget