एक्सप्लोरर

रणबीर कपूर की रामायण के 'राम' कितने पढ़े-लिखे, जानें उनकी एजुकेशन डिटेल?

रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं. बात करें पढ़ाई की तो रणबीर कपूर कपूर खानदान के सबसे पढ़े-लिखे और प्रशिक्षित अभिनेता माने जाते हैं.

Ramayan 2026: रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की भव्य फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और अब लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि जो शख्स सिनेमा के सबसे पवित्र किरदार ‘राम’ को निभा रहा है, उसकी खुद की जिंदगी और खासकर शिक्षा कैसी रही है?

कितने पढ़े लिखे हैं रामायण के 'राम' रणबीर कपूर

बात करें पढ़ाई की, तो रणबीर कपूर भले ही कपूर खानदान से आते हों, लेकिन वह इस फिल्मी खानदान के सबसे पढ़े-लिखे और प्रशिक्षित अभिनेता माने जाते हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के Bombay Scottish School, महिम से की थी. दिलचस्प बात ये है कि रणबीर कपूर अपने परिवार के पहले ऐसे पुरुष सदस्य हैं जिन्होंने 10वीं पास की थी. उन्हें करीब 54% अंक मिले थे और घर में इस पर बाकायदा पार्टी भी रखी गई थी. इसके बाद रणबीर ने H. R. College, मुंबई से 11वीं–12वीं की पढ़ाई की, लेकिन उनका असली सफर तब शुरू हुआ जब वे अमेरिका चले गए. न्यूयॉर्क की School of Visual Arts से उन्होंने फिल्ममेकिंग सीखी और फिर Lee Strasberg Theatre and Film Institute से मेथड एक्टिंग का कोर्स किया, जो हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों की ट्रेनिंग की जगह रही है. वहीं पर रहते हुए रणबीर ने Passion to Love और India 1964 जैसी शॉर्ट फिल्मों में काम भी किया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में निकली 134 एपीओ पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

नवंबर 2026 में रिलीज हो सकती है फिल्म

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर का किरदार न केवल भावनात्मक गहराई मांगता है, बल्कि उसमें आंतरिक अनुशासन, संयम और गंभीरता की जरूरत है. रणबीर की शिक्षा और विदेश से मिली अभिनय की ट्रेनिंग इस किरदार को निभाने में उनकी मदद कर सकती है. खुद रणबीर ने कई बार कहा है कि एक्टिंग उनके लिए एक पेशा नहीं बल्कि साधना है और शायद इसीलिए उन्हें राम जैसे किरदार के लिए चुना गया है. जहां एक तरफ ये फिल्म तकनीक, VFX और स्केल के लिहाज से भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर का फिल्मी बैकग्राउंड भी दर्शकों को यकीन दिला रहा है कि वह ‘राम’ जैसे किरदार को सही तरीके से निभा सकते हैं. रामायण के नवंबर 2026 में रिलीज होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बारे में तो बहुत सुना होगा, अब जान लीजिए वहां के PM मिखाइल मिशुस्तिन कितने पढ़े-लिखे?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget