एक्सप्लोरर

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बारे में तो बहुत सुना होगा, अब जान लीजिए वहां के PM मिखाइल मिशुस्तिन कितने पढ़े-लिखे?

आज हम रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन की पढ़ाई-लिखाई के बारे जानेंगे. वे 2020 से रूस के प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत हैं और टैक्स सिस्टम को डिजिटल रूप से बदलने में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

जब भी रूस की बात होती है तो ज्यादातर लोगों के जेहन में सबसे पहले नाम आता है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन भी किसी से कम नहीं हैं? वे न सिर्फ एक सफल राजनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन अर्थशास्त्री और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट भी माने जाते हैं. आइए जानते हैं रूस के मौजूदा प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के जीवन और उनकी शिक्षा से जुड़ी कुछ खास बातें.

कहां से हैं मिखाइल मिशुस्तिन?

मिखाइल व्लादिमीरोविच मिशुस्तिन का जन्म 3 मार्च 1966 को रूस के लोपन्या नामक शहर में हुआ था, जो मॉस्को के पास स्थित है. उनका बचपन एक साधारण परिवार में बीता. उनके पिता व्लादिमीर मोइसेयेविच मिशुस्तिन कम्युनिस्ट पार्टी की युवा शाखा Komsomol में सक्रिय थे और यहूदी समुदाय से ताल्लुक रखते थे. उनकी मां लुइजा मिशाइलोव्ना आर्कहेंगेल्स्क क्षेत्र के कोतलास शहर से थीं.

कहां से की पढ़ाई?

मिशुस्तिन ने 1989 में मास्को स्थित "स्टान्किन" यूनिवर्सिटी (Moscow State Technological University) से सिस्टम इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने 1992 में वहीं से पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज पूरी की. यहीं से उनका तकनीकी और प्रशासनिक करियर शुरू हुआ.

लेकिन उन्होंने यहीं रुकना सही नहीं समझा. 2003 में उन्होंने प्लेखानोव इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री ली. फिर साल 2010 में उन्होंने रूस के प्रेसिडेंशियल एकेडमी ऑफ नेशनल इकोनॉमी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से डीएससी (डॉक्टर ऑफ साइंस) इन इकोनॉमिक्स की उपाधि भी प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- PM YASASVI Scholarship 2025: अब नहीं रुकेगी पढ़ाई, प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप दे रही ओबीसी छात्रों को पढ़ाई का मौका

प्रधानमंत्री बनने का सफर

मिखाइल मिशुस्तिन ने 2010 से 2020 तक रूस की ‘फेडरल टैक्स सर्विस’ के निदेशक के तौर पर काम किया. उन्होंने टैक्स सिस्टम को डिजिटल रूप से बेहद मजबूत और पारदर्शी बनाया, जिसकी रूस ही नहीं, दूसरे देशों में भी तारीफ हुई. उनके इसी काम के चलते 15 जनवरी 2020 को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें देश का नया प्रधानमंत्री नामित किया. अगले ही दिन 16 जनवरी 2020 को रूसी संसद (Duma) ने उन्हें सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री पद के लिए मंजूरी दे दी.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget