एक्सप्लोरर

NIRF Rankings 2023: IIT मद्रास ने पहले पायदान पर किया कब्जा, ये रहे लिस्ट के बाकी टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

NIRF Rankings 2023 Top Engineering Colleges: एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर है. लिस्ट के बाकी नाम कौन से हैं, आइये जानते हैं.

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2023 यानी एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 रिलीज कर दी गई है. इस बार की लिस्ट में आईआईटी मद्रास ने टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में पहले स्थान पाया है साथ ही ओवरऑल बेस्ट इंस्टीट्यूट्स की लिस्ट में भी इस संस्थान का नाम सबसे ऊपर है. ये रैंकिंग यूनिवर्सिटी, कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल, डेंटल, फार्मेसी, लॉ, मैनेजमेंट और रिसर्च जैसे बहुत से क्षेत्रों के लिए जारी की गई है. जानते हैं की इंजीनियरिंग कॉलेज की सूची में और कौन-कौन से कॉलेज शामिल हुए हैं.

ये है टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट

इस बार इस लिस्ट में टॉप पर आईआईटी, मद्रास है. इसे एनआईआरएफ रैंकिंग में पहला स्थान मिला है और पिछला साल यानी साल 2022 में भी इसे यही पोजिशन मिली थी. अगर स्कोर की बात करें तो एनआईआरएफ ने आईआईटी मद्रास को 90.04 स्कोर दिया है.

किस कॉलेज का कितना स्कोर

दूसरे स्थान पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली का नाम है. इसे इस साल और पिछले साल भी एनआईआरएफ रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला था. स्कोर की बात करें तो आईआईटी, दिल्ली का स्कोर है 88.12. इसी प्रकार तीसरे पायदान पर रहा आईआईटी बॉम्बे. इसने भी पिछले साल की तरह अपनी तीसरी रैंक बरकरार रखी है. स्कोर की बात की जाए तो आईआईटी बॉम्बे का स्कोर है 83.96.

तीनों संस्थान ने फिर से जमाया कब्जा

बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में ये तीनों संस्थान पिछली बार की तरह ही इस बार भी छाए रहे. साल 2022 में भी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर ये इंस्टीट्यूट थे और इस साल भी यही इंस्टीट्यूट रहे.

लिस्ट के बाकी नाम कौन से हैं

पहले तीन पायदान के बाद लिस्ट के बाकी नाम ये हैं.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर, यूपी – चौथा स्थान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की, उत्तरखंड – पांचवां स्थान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर, वेस्ट बंगाल – छटवां स्थान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहटी, असम – सातवां स्थान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद, तेलांगना – आठवां स्थान

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु – नौंवा स्थान

जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता, वेस्ट बंगाल – दसवां स्थान. 

यह भी पढ़ें: NEET UG 2023 की आंसर-की जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget