एक्सप्लोरर

कितने पढ़े-लिखे हैं नेपाल के प्रदर्शनकारी GEN-Z के नेता बालेन शाह? देख लें पूरा एजुकेशन चार्ट

नेपाल में जारी Gen-Z आंदोलन के बीच बालेन शाह युवाओं के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं. उन्होंने भारत से भी पढ़ाई की है, आइए जानते हैं वह कितना पढ़े-लिखे हैं.

नेपाल इस समय दुनिया का पहला Gen-Z आंदोलन झेल रहा है. इस आंदोलन ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा और राजधानी काठमांडू समेत कई जगहों पर हालात बिगड़ गए.

प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों के घरों से लेकर संसद भवन तक को आग के हवाले कर दिया. भीड़ बार-बार एक ही नाम के नारे लगा रही है बालेन शाह. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बालेन शाह कौन हैं और कैसे वह युवाओं की उम्मीदों का चेहरा बन गए? आइए जानते हैं उनकी एजुकेशन...

27 अप्रैल 1990 को काठमांडू के नरदेवी इलाके में जन्मे बालेन शाह एक मैथिल मूल के मधेसी परिवार से आते हैं. उनके पिता राम नारायण शाह आयुर्वेदिक चिकित्सक रहे हैं और माता ध्रुवादेवी शाह गृहिणी हैं. बालेन के पिता मूल रूप से मधेश प्रदेश के महोत्तरी जिले से थे, लेकिन नौकरी के चलते उन्हें काठमांडू आना पड़ा. यही कारण है कि बालेन का बचपन राजधानी के माहौल में बीता.

बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल

बालेन शाह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई काठमांडू के वी.एस. निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल से की. स्कूली दिनों से ही वे पढ़ाई में तेज माने जाते थे और गणित तथा विज्ञान जैसे विषयों में गहरी रुचि रखते थे. दोस्तों का कहना है कि बालेन हमेशा क्लास में अलग सोच रखते थे और सवालों को नए नजरिए से देखते थे.

सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट

रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की राह चुनी. बालेन ने हिमालयन व्हाइटहाउस इंटरनेशनल कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग (BE) की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही वे समाज के मुद्दों में दिलचस्पी लेने लगे और युवाओं के बीच अपनी राय रखने लगे. यही वह समय था जब बालेन का व्यक्तित्व सिर्फ एक छात्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक सोच रखने वाले युवा के रूप में उभरने लगा.

भारत से किया पोस्ट ग्रेजुएशन

ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद बालेन ने उच्च शिक्षा के लिए भारत का रुख किया. उन्होंने कर्नाटक की विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (VTU) से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग (MTech) में मास्टर डिग्री हासिल की.

रैपर और कलाकार के रूप में भी है पहचान

बालेन शाह का करियर केवल इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने अपने पेशेवर जीवन में इंजीनियर के रूप में काम किया, लेकिन युवाओं के साथ उनके जुड़ाव और समाज की समस्याओं को उठाने की क्षमता ने उन्हें राजनीति की ओर खींच लिया. बालेन की पहचान नेपाल में एक रैपर और कलाकार के रूप में भी है. अपने गानों के जरिए उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को सामने रखा.

यह भी पढ़ें - अजित पवार से बहस के बाद चर्चा में आईं IPS अंजना, जानें UPSC में मिली थी कौन सी रैंक?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget