एक्सप्लोरर

NEET PG 2025 को लेकर फर्जी नोटिस हो रहा वायरल, NBEMS ने जारी की चेतावनी

NEET PG 2025 के लिए परीक्षा देने वाले छात्रों को NBEMS ने फर्जी नोटिस और झूठे मैसेज से सतर्क रहने की चेतावनी दी है. बोर्ड ने कहा है कि असली सूचना की पुष्टि सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या QR कोड से ही करें.

अगर आप NEET PG 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों को फर्जी सूचनाओं को लेकर सख्त चेतावनी दी है. बोर्ड ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया, ईमेल, SMS या व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से फैलाए जा रहे फर्जी नोटिस और भ्रामक जानकारी से सतर्क रहें.

NBEMS के मुताबिक, हाल के दिनों में कई उम्मीदवारों को झूठे रिजल्ट, रैंकिंग या अच्छे अंक दिलाने के वादों से जुड़े मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. ये सभी सूचनाएं पूरी तरह फर्जी और गुमराह करने वाली हैं. बोर्ड ने उम्मीदवारों को आगाह किया है कि वे ऐसे किसी भी झांसे में न आएं और ना ही किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी या पैसे दें.

असली नोटिस की पहचान कैसे करें?

NBEMS ने एक अहम बात बताते हुए कहा है कि जुलाई 2020 के बाद से बोर्ड की ओर से जारी हर आधिकारिक नोटिस में एक QR कोड शामिल होता है. इस QR कोड को स्कैन करने पर उम्मीदवार सीधे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट के संबंधित नोटिस पेज पर पहुंच जाते हैं. इस तरह वे यह जांच सकते हैं कि जो सूचना उन्हें मिली है, वह असली है या नहीं.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

अगर किसी उम्मीदवार को कोई ऐसा संदेश, कॉल या मेल मिलता है जिसमें अच्छे नंबर दिलाने या रैंक बढ़ाने का वादा किया जा रहा हो, तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें और उसकी सूचना NBEMS की वेबसाइट पर जाकर जांचें.

सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही लें जानकारी

बोर्ड ने यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार की जानकारी, अपडेट या सहायता के लिए उम्मीदवार केवल NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in या https://nbe.edu.in का ही उपयोग करें. किसी भी एजेंट या दलाल से संपर्क न करें जो फर्जी वादे कर आपसे पैसे या निजी जानकारी लेने की कोशिश करें.

नीट पीजी 2025 की प्रमुख तिथियां

बोर्ड ने NEET PG 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां भी जारी की हैं. परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को होना है, जबकि एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी होंगे. परीक्षा शहर की जानकारी 21 जुलाई को मिलेगी और रिजल्ट 3 सितंबर को घोषित किया जाना संभावित है. रैंक कार्ड और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी स्कूल के इन टीचर्स के लिए गुड न्यूज, रेखा गुप्ता की सरकार ने इतनी बढ़ा दी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
BAMS Admission 2026: अब संस्कृत के छात्र भी बन सकेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद मिलेगी सीधे BAMS की राह
अब संस्कृत के छात्र भी बन सकेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद मिलेगी सीधे BAMS की राह
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Embed widget