एक्सप्लोरर

NEET MDS Counselling 2024: नीट एमडीएस काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 1 जुलाई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

NEET MDS Counselling 2024 Dates: नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 की तारीखें मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने जारी कर दी हैं. किस डेट तक क्या प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए, जानते हैं.

MCC Releases NEET MDS Counselling 2024 Schedule: नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी कोर्स के लिए काउंसलिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है. मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट एमडीएस काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने एग्जाम पास कर लिया है वे काउंसलिंग के लिए वेबसाइट विजिट करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. नीट एमडीएस काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई से शुरू हो जाएंगे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख के 7 जुलाई 2024.

नोट कर लें जरूरी तारीखें

नीट एमडीएस के लिए काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई से 7 जुलाई 2024 के बीच किया जा सकता है. वही पेमेंट करने के लिए तारीख तय हुई है 7 जुलाई 2024. रजिस्ट्रेशन करने के बाद इस तारीख को दोपहर 3:00 बजे तक आपको फीस जमा कर देनी है.

अगले स्टेप में चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा दी जाएगी. यह सुविधा आपको 2 से 7 जुलाई के बीच मिलेगी. 7 जुलाई को दोपहर में 12:00 बजे के पहले लिंक बंद हो जाएगा. सीट अलॉटमेंट 8 और 9 जुलाई 2024 के दिन किया जाएगा और नतीजे 10 जुलाई 2024 को प्रकाशित होंगे.

इस तारीख तक करनी है रिपोर्टिंग

10 जुलाई को नतीजे प्रकाशित होने के बाद 11 से 17 जुलाई के बीच में कैंडिडेट्स को दिए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी है. दी गई सीट स्वीकार कर लेते हैं तो फीस भरने के बाद इस तारीख तक जरूर जॉइनिंग कर लें. इसके बाद अगला चरण शुरू होगा इंस्टीट्यूट्स के लिए. इनको 18 और 19 जुलाई के दिन ज्वाइन किए कैंडिडेट्स का वेरिफिकेशन करना है और इसकी जानकारी मेडिकल काउंसलिंग कमिटी के साथ साझा करनी है.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

नीट एमडीएस की काउंसलिंग के बारे में सारा डिटेल जानने के लिए आपको मेडिकल काउंसलिंग कमिटी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा जिसका पता है - mcc.nic.in. यहां से आप नीट एमडीएस के तीन राउंड की काउंसलिंग के कंप्लीट डिटेल जान सकते हैं. बता दें की नीट एमडीएस एलिजिबिलिटी कम रैंकिंग का एक सिंगल एंट्रेंस एग्जामिनेशन है जो बहुत से एमडीएश कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है. मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट नीट एमडीएस के स्कोर के बेस पर ही कैंडिडेट्स को मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन देते हैं.

बिना नीट एमडीएस के नहीं मिलेगा प्रवेश

यह भी जान लें की कोई और प्रवेश परीक्षा, चाहे स्टेट लेवल पर या संस्थान के स्तर पर आपको एमडीएस कोर्स में प्रवेश नहीं दिला सकती. हमारे देश में एमडीएस करने के लिए आपको नीट एमडीएस परीक्षा पास करनी ही होगी. इस बारे में डिटेल वेबसाइट से देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या होती है SAT परीक्षा, जिसका शिक्षा मंत्री ने भी किया जिक्र

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget