एक्सप्लोरर

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन

यूको बैंक ने अप्रेंटिस 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बैंन के अनुसार कुल 530 पदों पर भर्ती की जा रही है. आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है.

यूको बैंक ने अप्रेंटिस 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 530 पदों पर भर्ती की जा रही है. इस भर्ती में उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. जिसके दौरान हर महीने 16,500 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा. आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है. वहीं इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत की जा रही है.

यूको बैंक अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके अलावा वहीं उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 1 अप्रैल 2022 को या उसके बाद ग्रेजुएशन पास की हो. इसके अलावा उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कीम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया में आगे बढ़ने से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता और संबंधित ट्रेनिंग स्थान के लिए स्थानीय भाषा की शर्त भी जान लें. 

इस भर्ती के लिए आयु सीमा और परीक्षा तारीख 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की है. आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं एलिजिबल उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी. इसके अलावा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 7 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से होगी. 

किस राज्य में कितने हैं पद?

यूको बैंक ने अप्रेंटिस के कुल 530 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. यह पद 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में है. नोटिफिकेशन के अनुसार सबसे ज्यादा 86 पद पश्चिम बंगाल में निर्धारित है. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 45 पद और ओडिशा में 41 पद है. वहीं राज्यवार रिक्तियों की पूरी जानकारी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. 

आवेदन के लिए फीस और चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एसटी, एससी उम्मीदवारों को 200 रुपये प्लस जीएसटी, जनरल ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 800 रुपये प्लस जीएसटी और जनरल ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग की महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 600 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा. 

ये भी पढ़ें-एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

कैसे होगा चयन?

यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, उसके बाद संबंधित उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा. चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार के एजुकेशनल डॉक्यूमेंट और दूसरे जरूरी प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी.

कैसे कर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन?

उम्मीदवारों को सबसे पहले https://nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करना होगा. इसके बाद यूको बैंक अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करना होगा. आवेदन करने वालों को उन्हें NATS की ओर से जारी की गई नामांकन आईडी को संभाल कर रखना होगा. वहीं योग्य आवेदकों को बीएफएसआई सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया से info@bfsissc.com पर एक ईमेल प्राप्त होगा. इसमें जाति कैटेगरी और पसंदीदा जिलों सहित दूसरी जरूरी जानकारी और फीस पेमेंट का अनुरोध किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget