एक्सप्लोरर

क्या है अमेरिका में एडमिशन के लिए ली जाने वाली SAT परीक्षा, जिसका शिक्षा मंत्री ने भी किया जिक्र

What is SAT Exam: अमेरिका और कई दूसरे देशों के कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए सैट परीक्षा पास करना जरूरी है. इसके पैटर्न में ऐसा क्या खास है जो शिक्षा मंत्री ने इसी तरह से परीक्षा आयोजित करने की बात की.

An Overview Of SAT Exam: सैट का फुलफॉर्म है – स्कॉलेस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट. इसके माध्यम से ये परखा जाता है कि कैंडिडेट विदेश के खासकर यूएस और यूरोप के देशों में हायर एजुकेशन के लिए पात्र है या नहीं. जब वे इसे पास कर लेते हैं, उसके बाद ही प्रवेश ले सकते हैं. हर साल बड़ी संख्या में हर देश के स्टूडेंट इस एग्जाम में बैठते हैं और इंडिया से भी कई सारे छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं.

शिक्षा मंत्री ने किया जिक्र

नीट यूजी के बाद कई बड़ी परीक्षाओं के ऊपर विवाद उठने के बाद एजुकेशन मिनिस्टर ने सैट परीक्षा जैसे पैटर्न को अपनाने की बात कही. उनका कहना है कि हमें भी अमेरिका के कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तरह अपने यहां की परीक्षा पैटर्न को अपनाना चाहिए. आज जानते हैं कि ये एग्जाम आखिर है क्या.

कहां मिलता है प्रवेश

सैट परीक्षा के स्कोर से केवल यूएस ही नहीं दूसरी कंट्रीज जैसे कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इटली वगैरह में भी प्रवेश मिलता है. इस परीक्षा का आयोजन कॉलेज बोर्ड नाम की संस्था करती है और पिछले साल यानी साल 2023 मार्च से इसे डिजिटल कर दिया गया है. पहल ये पेन-पेपर मोड में आयोजित होती थी पर अब डिजिटली होती है.

कैसा होता है ये एग्जाम

इस परीक्षा में मुख्य तौर पर कैंडिडेट्स के तीन हिस्सों को परखा जाता है. रीडिंग एंड राइटिंग और मैथ्स. सवाल एमसीक्यू टाइप होते हैं और मुख्यत: कॉमन एरिया की जानकारी परखी जाती है इसलिए ये विषय आधारित न होते हुए जनरल होता है. मैथ्स की जानकारी होना जरूरी है क्योंकि इसके बिना ना आप परीक्षा पास कर सकते हैं न विदेश में एडमिशन पा सकते हैं.

परीक्षा संबंधी जरूरी डिटेल

ये एग्जाम इंडिया के करीब 92 टेस्ट सेंटर्स में साल में 7 बार आयोजित किया जाता है. जिस एप्लीकेशन पर इसे लिया जाता है, उसका नाम ब्लूबुक ऐप है. कैंडिडेट एग्जाम देने के लिए अपने लैपटॉप, आईपैड, टेबलेट वगैरह लेकर सेंटर जाते हैं. एग्जाम की ड्यूरेशन 2 घंटा 14 मिनट होती है. रीडिंग राइटिंग सेक्शन से कुल 54 सवाल आते हैं और मैथ्स से 44. स्कोर 800 + 800 यानी कुल 1600 के हिसाब से होता है.

क्या है एलिजबिलिटी

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट का 12वीं पास होना जरूरी है और उसकी उम्र 17 साल से कम नहीं होना चाहिए.

अधिकतम आयु सीमा का बंधन नहीं है. 11वीं-12वीं के छात्र परीक्षा में बैठ सकते हैं. एडमिशन के समय बस 12वीं पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए. नंबर ऑफ अटेम्प्ट्स की भी कोई सीमा नहीं है. इसके साथ ही बहुत से इंडियन इंस्टीट्यूट्स भी इस स्कोर के बेस पर कैंडिडेट्स को अपने यहां एडमिशन देते हैं.

कैसे मिलता है स्कोर

हर सेक्शन को 200 से 800 के स्केल के मुताबिक स्कोर दिया जाता है. परीक्षा के दो से तीन हफ्ते में रिजल्ट जारी कर दिया जाता है. परीक्षा कठिन मानी जाती है पर अच्छी तैयारी से इसे पास कर सकते हैं. ये एग्जाम हर साल मार्च, मईई, जून, अगस्त, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में आयोजित किया जाता है. डिटेल और तारीखों के बारे में अपडेट जानने के लिए sat.collegeboard.org पर जा सकते हैं. इसके साथ ही satsuite.collegeboard.org पर भी जानकारी पा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: स्टेट बैंक क्लर्क मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget