एक्सप्लोरर

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर

तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर हर जिले में टेस्ट सेंटर खोलने की सिफारिश से दूसरे शहर जाकर परीक्षा देने की परेशानी और खर्च हो सकता कम जान लें क्या है पूरी खबर

देश में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं देने वाले छात्रों को अक्सर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए दूसरे शहरों का सफर करना पड़ता है. इससे आने-जाने, खाने और रहने का खर्च बढ़ जाता है. अब परीक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर एक नई सिफारिश सामने उठाई गई है. इसके तहत देश के हर जिले में कम से कम एक स्थायी कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र खोलने की बात कही गई है. अगर इस प्रस्ताव पर अमल होता है, तो काफी छात्रों को मिलेगी राहत.

हर जिले में खुलेगा स्थायी टेस्ट सेंटर

शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA को देश के हर जिले में कम से कम एक स्थायी कंप्यूटर आधारित टेस्ट सेंटर बनाने की सिफारिश की है. इसका मकसद छात्रों को उनके घर के नजदीक परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध कराना है. अभी कई छात्रों को NEET-UG, JEE Main और CUET जैसी परीक्षाओं के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है. इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं. खासकर छोटे शहरों और गांवों के छात्रों को यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने में परेशानी होती है. जिले में परीक्षा केंद्र होने से यह परेशानी कम हो जाएगी.

कहां हो सकते हैं सेंटर तैयार ?

प्रस्ताव के तहत सरकारी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में मौजूद कंप्यूटर लैब का इस्तेमाल परीक्षा केंद्र बनाने के लिए किया जा सकता है. केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, पीएम-श्री स्कूल और सरकारी तकनीकी संस्थानों के कंप्यूटर सिस्टम की जांच करके उन्हें परीक्षा के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है. इन केंद्रों पर कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली की सुविधा और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी जरूरी इससे परीक्षा कराने के लिए निजी केंद्रों पर निर्भरता भी कम की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें : साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस

पेपर लीक रोकने और परीक्षा को सुरक्षित बनाने की तैयारी

समिति ने परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए कई सुझाव दिए हैं. इनमें सरकारी परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाना, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा मजबूत करना और छात्रों को कंप्यूटर पर परीक्षा देने का अभ्यास कराने के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा देना शामिल है. समिति ने NEET-UG को भी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बदलने की सिफारिश की है. इसका मकसद परीक्षा व्यवस्था को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है. .

 छात्रों को क्या फायदा होगा ?

अगर इस योजना को लागू किया जाता है, तो छात्रों को परीक्षा देने के लिए दूर के शहरों में जाने की जरूरत शायद ही पड़े. इससे आने-जाने और रहने का खर्च बचेगा और परीक्षा के दिन सफर की परेशानी भी कम होगी. खासकर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों के छात्रों को इसका फायदा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

मंदसौर, मध्यप्रदेश के दीनदयाल पाटीदार ABP न्यूज में बतौर इंटर्न कार्यरत हैं. मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे दीनदयाल की जनरल नॉलेज (GK) और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है. वह खबरों को सटीक और ज्ञानवर्धक तरीके से पेश करने का हुनर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
Advertisement

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget