एक्सप्लोरर

NCERT Academic Calendar: एनसीईआरटी ने माध्यमिक कक्षाओं के लिए जारी किया एकेडमिक कैलेंडर

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने माध्यमिक कक्षाओं के लिए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर किया.

NCERT Academic Calendar 2020: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है. इस वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की मदद से इस लिए बनाया गया है ताकि स्टूडेंट्स रुचिपूर्ण और अर्थपूर्ण शिक्षा ग्रहण कर सकें. उन्होंने कहा कि इस वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर को बनाते समय आधुनिक तकनीकों और सोशल मीडिया को तरजीह दी गई है ताकि स्टूडेंट्स घर पर रुचिपूर्ण और आनंदपूर्वक अध्ययन कर सकें. डॉ निशंक ने कहा कि इस कैलेंडर के माध्यम से अध्यापक विभिन्न तकनीकों और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके छात्र-छात्राओं को अभिभावकों की उपस्थिति में अध्यापन का कार्य कर सकेंगें. हो सकता है कि किसी के घर पर मोबाइल या इंटरनेट की सुविधा न हो और वे सोशल मीडिया का उपयोग न करते हों तो इन स्थितियों में अध्यापकों को कहा गया है कि वे एसएमएस के माध्यम से या फोन करके स्टूडेंट्स को गाइड करें. इंटरनेट की सुविधा होने पर अध्यापक स्टूडेंट्स, और अभिभावक तीनों एक दूसरे से व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर, टेलीग्राम, गूगल मेल और गूगल हैंगऑउट द्वारा जुड़कर पढ़ाई कर सकते हैं. डॉ निशंक ने आगे कहा कि इस कैलेंडर में कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विषयों को रखा गया है. इसमें सभी बच्चों जिसमें दिव्यांग भी शामिल हैं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर को साप्ताहिक आधार पर जारी किया जाएगा. इसमें विषयों को रुचिपूर्ण और चुनौती पूर्ण गतिविधियों के अनुसार शामिल किया गया है. इस कैलेंडर की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसके माध्यम से अभिभावक और अध्यापक दोनों बच्चों की प्रगति पर नजर रख सकेंगें. उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर में अनुभव आधारित शिक्षा के लिए कला, शारीरिक शिक्षा और योग को भी शामिल किया गया है. इसमें बच्चों को तनाव मुक्त रहने और चिंता से दूर रखने के उपायों को शामिल किया गया है. इस कैलेंडर में चार भाषाओं – हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत को शामिल किया गया है. इसमें ई-पाठशाला, एनआरओईआर और दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध सामग्री को भी शामिल किया गया है. इस वैकल्पिक कैलेंडर की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसमें शामिल सभी गतिविधियाँ सुझाव के तौर पर हैं. यह किसी पर आदेशात्मक रूप से थोपी नहीं गई है. अध्यापक और अभिभावक बिना क्रम पर ध्यान दिए हुए वे बच्चों की बौधिक क्षमता और रुचियों के आधार किसी भी गतिविधि का चयन कर सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget