एक्सप्लोरर

MP Board: 12वीं क्लास में अब नहीं बदले जाएंगे सब्जेक्ट, केवल इस दिन तक सुधार की सुविधा

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विषय परिवर्तन पर रोक लगा दी है. अब छात्रों को 11वीं कक्षा में चुने गए विषयों को ही 12वीं में पढ़ना होगा.

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPSHSE) ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी घोषणा की है. अब से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अपनी इच्छानुसार विषय नहीं बदल सकेंगे. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन विषयों को छात्रों ने 11वीं कक्षा में चुना था, उन्हीं विषयों को उन्हें 12वीं कक्षा में भी पढ़ना होगा.

इसके अलावा बोर्ड ने कहा है कि यदि परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान किसी विषय में गलती से बदलाव किया गया है, तो इसे सुधारने की अनुमति दी जाएगी. लेकिन यह सुधार 31 दिसंबर 2024 तक स्कूल स्तर पर ही किया जा सकेगा. इसके लिए एक निर्धारित शुल्क भी लिया जाएगा.

सुधार के लिए शुल्क और प्रक्रिया

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बताया कि छात्रों को विषय में त्रुटि सुधार करने के लिए 500 रुपये प्रति विषय का शुल्क देना होगा. त्रुटि सुधार ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा. इस सुधार प्रक्रिया के तहत स्कूलों को छात्र की 11वीं कक्षा की अंकसूची और एक घोषणा पत्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन विषयों में त्रुटि सुधार किया गया है, वे वही विषय हैं, जिनका अध्ययन छात्र ने 11वीं कक्षा में किया था और जिनकी अंकसूची स्कूल ने जारी की है.

स्कूलों पर सख्त कार्रवाई

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि यदि किसी स्कूल द्वारा तथ्यों को छिपाते हुए या गलत तरीके से विषयों में बदलाव किया गया, तो संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. सरकारी स्कूलों के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा, जबकि निजी स्कूलों की संबद्धता तत्काल प्रभाव से रद्द की जा सकती है.

विषय परिवर्तन पर रोक

गौरतलब है कि पहले मध्य प्रदेश बोर्ड में कक्षा 12वीं में विषय बदलने की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. तीन साल पहले तक बोर्ड द्वारा यह सुविधा दी जाती थी, लेकिन पिछले साल कुछ विशेष परिस्थितियों में ही इसे लागू किया गया था. अब मंडल ने इसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया है, और छात्रों को केवल त्रुटि सुधार की अनुमति दी गई है.

छात्रों की शिकायतें

इस नए नियम के तहत कई छात्रों ने स्कूलों और मंडल से विषय परिवर्तन की अनुमति देने की अपील की थी, लेकिन बोर्ड ने इसे केवल त्रुटि सुधार तक सीमित रखा है. हालांकि, इसे लेकर छात्रों और स्कूल प्राचार्यों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिनमें अधिक लचीलापन और विषय परिवर्तन का अवसर देने की मांग की जा रही थी.

यह भी पढ़ें- 

DU में जॉब पाने का शानदार मौका, इस डेट तक कर लें अप्लाई, भरे जाएंगे इतने पद

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर
राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर
CBSE क्लास 6 के बच्चों को राहत, फिलहाल लागू नहीं होगी 'थ्री लैंग्वेज पॉलिसी'
CBSE क्लास 6 के बच्चों को राहत, फिलहाल लागू नहीं होगी 'थ्री लैंग्वेज पॉलिसी'

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget