एक्सप्लोरर

DU में जॉब पाने का शानदार मौका, इस डेट तक कर लें अप्लाई, भरे जाएंगे इतने पद

DU Jobs: दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से 2024 भर्ती के लिए पंजीकरण डेट आगे बढ़ा दी गई है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार अब 16 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए बेहद शानदार खबर है. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अपनी 2024 भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण डेट आगे बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 16 जनवरी 2025 तक विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बताते चलें कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2024 थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 जनवरी 2025 कर दिया गया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 137 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 11 सहायक रजिस्ट्रार, 46 सीनियर असिस्टेंट और 80 असिस्टेंट पद शामिल हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय में गैर-शैक्षिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी. इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे होगा चयन
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (MCQ आधारित) और मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर होगा.

यह भी पढ़ें: DU स्टूडेंट्स के लिए आ गई खुशखबरी, विदेश में मिलेगा सेमेस्टर पूरा करने का मौका; जानिए क्या है प्लान

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है. सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 1000 रुपये है. वहीं, ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये तय किया गया है.  उधर एससी, एसटी और PwBD श्रेणी के लिए शुल्क 600 रुपये है. यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: आईआईटी दिल्ली में शुरू हुआ जनरेटिव AI का सर्टिफिकेट कोर्स, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं और "Latest Updates" सेक्शन में जाकर "Non Teaching Posts" लिंक खोजें.
  • फिर कैंडिडेट्स लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको "Online Application Link" पर क्लिक करना होगा.
  • अब इसके बाद एक नई पेज खुलेगी, जहां उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • फिर रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म को पूरी तरह से भरें और शुल्क का भुगतान करें.
  • अब फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, यूपी में निजी विश्वविद्यालय और विदेशी परिसर स्थापित किए जाएंगे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget