एक्सप्लोरर

Mock Test: सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट क्यों बेहद जरूरी होते हैं, जानें यहां

मॉक टेस्ट को सॉल्व करने से उम्मीदवारों को ये जानने में भी मदद मिलती है कि एक्चुअल परीक्षा कैसी होगी. ये आपको कई चीजों के बारे में आइडिया देता है जैसे कि पेपर पैटर्न और कैसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं.

लाखों लोग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपस्थित होते हैं, लेकिन कुछ ही इसे पास कर पाते हैं. एक चीज जो इन लोगों को अन्य उम्मीदवारों से अलग बनाती है, वह है 'मॉक्स'. मॉक का अर्थ है ओरिजनल एग्जाम के सभी नियमों का पालन करते हुए प्रैक्टिस के लिए एक परीक्षा को हल करना. ये मॉक टेस्ट एक्चुअल एग्जाम के लिए काफी मदद करते हैं. उम्मीदवार मॉक के जरिए अपनी परफॉर्मेंस को एनालाइज कर सकता है और एक्चुअल एग्जाम में उन्हीं गलतियों से बचने के लिए जरूरी चेंज कर सकता है. मॉक टेस्ट को सॉल्व करने से उम्मीदवारों को ये जानने में भी मदद मिलती है कि एक्चुअल परीक्षा कैसी होगी. यह आपको कई चीजों के बारे में भी आइडिया देता है जैसे कि पेपर पैटर्न, किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं, प्रश्नों का कठिनाई स्तर, और परीक्षा को पूरा करने में कितना समय लगता है.

बिना मॉक टेस्ट सॉल्व किए आप ये नहीं जान पाएंगे कि आपकी तैयारी कितनी अच्छी/बुरी है. आप मॉक ले सकते हैं और स्ट्रैटजी बना सकते हैं, अपने स्टडी शेड्यूल को प्लान कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं. एक कहावत है ‘प्रैक्टिस मेक्स ए मैन परफेक्ट’.. और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मॉक ही है जो किसी भी उम्मीदवार और टॉपर के बीच अंतर करते हैं, तो चलिए यहां जानते हैं कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट क्यों जरूरी हो जाते हैं.

मॉक टेस्ट एक्चुअल परीक्षा के सिलेबस, पैटर्न की जानकारी देते हैं

मॉक एक्चुअल एग्जाम की तरह की ही परीक्षा होती है.  मॉक सॉल्व करने से आपको अंदाजा हो जाएगा कि एक्चुअल परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं. मॉक आपको एक्चुअल परीक्षा के सिलेबस, पैटर्न और कठिनाई लेवल से परिचित कराते हैं.

मॉक से अपनी तैयारी और परफॉरमेंस का विश्लेषण कर सकते हैं

आपकी तैयारी कितनी प्रभावी है, इस बारे में मॉक से रिएलिटी चेक कर सके हैं.  मॉक्स आपको कॉन्सेप्ट्स को याद रखने में मदद करेंगे और उन चीजों को नहीं भूलने नहीं देंगे जिन्हें आपने सीखा है और जिनमें आपने महारत हासिल की है. हर बार मॉक सॉल्व करने से आपको सिलेबस को रिवाइज करने में भी मदद मिलेगी.

अलग-अलग स्ट्रैटजी को ट्राय और टेस्ट करने में मदद करता है

मॉक टेस्ट को सॉल्व कर आप कई तरह की स्ट्रैटजी की प्लानिंग कर सकते हैं और बेस्ट वन पर एक्चुअल एग्जाम के दौरान इम्पलीमेंट कर सकते हैं. मॉक आपको एग्जाम डे के लिए एक्सपेरिमेंट करने और अच्छी रणनीति बनाने का मौका देगा.

टाइम मैनेजमेंट में मदद करता है

हर दिन मॉक सॉल्व करने से आपको अंदाजा हो जाएगा कि आप कितने तेज या धीमे हैं. मॉक सॉल्व करने से आपको ये जानने में भी मदद मिलेगी कि किस सेक्शन के लिए आपको ज्यादा टाइम की जरूरत है और किस के लिए कम.  एक बार जब आप यह जान लेंगे , तो आप यह योजना बना सकते हैं किस सेक्शन को कितना टाइम देना है. इस स्ट्रैटजी से आप टाइम से अपना पूरा पेपर सॉल्व कर पाएंगे.  

जान पाएंगे कि किस सेक्शन पर ज्यादा फोकस करना है

एक बार जब आप कुछ मॉक हल कर लेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि कौन सा सेक्शन आपकी ताकत है और कौन सी कमजोरी है या यहां तक ​​कि किसी विशेष सेक्शन में कौन से विषय आसान हैं और कौन से कठिन हैं ये भी समझ पाएंगे. एक बार जब आप इसका अंदाजा लगा लेते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि किन सब्जेक्ट्स पर ज्यादा फोकस करना है.

प्री-एग्जाम नर्वसनेस को कम करता है

मॉक टेस्ट एक एक्चुअल परीक्षा की तरह हैं. इसलिए जब आप पर्याप्त मॉक हल करेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि एक्चुअल परीक्षा भी ऐसी ही होती है. जब आप ये जान जाएंगे तो एग्जाम से पहले वाली घबराहट से भी छुटकारा पा लेंगे. वहीं जब आप लगातार मॉक में अच्छा स्कोर करेंगे तो आपका विश्वास बढ़ जाएगा कि एक्चुअल एग्जाम में भी आप अच्छे मार्क्स ला सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Independence Day 2021: अब लड़कियां भी सैनिक स्कूलों में पढ़ेंगी, लाल किले से पीएम मोदी का एलान

Independence Day 2021: 75 हफ्ते के भीतर देश के हर कोने को आपस में जोड़ेंगी 75 नई वंदेभारत ट्रेनें, पीएम मोदी की घोषणा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget