एक्सप्लोरर

NEET UG 2024: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग का सेकेंड राउंड का रिजल्ट आज, इतने बजे आएंगे नतीजे!

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट के नतीजे आज दोपहर में जारी होंगे. इसके बाद आगे का शेड्यूल क्या रहेगा, जानते हैं.

MCC NEET UG Counselling 2024 Seat Allotment 2nd Round Result Today: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज यानी 13 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के नतीजे जारी करेगी. सेकेंड राउंड के लिए फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स को आज पता चल जाएगा कि उन्हें कहां सीट अलॉट हुई है. नीट यूजी काउंसलिंग के सेकेंड राउंड के सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इन्हें एमसीसी की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – mcc.nic.in.

कब आ सकता है रिजल्ट

नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट के नतीजे आज दोपहर में 2 बजे के करीब जारी हो सकते हैं. बेहतर होगा लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

नोट कर लीजिए काम की तारीखें

शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक नीट यूजी काउंसलिंग के सेकेंड राउंड में जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट कर दी जाती है उन्हें हर हाल में 14 सितंबर से 20 सितंबर 2024 के बीच दिए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. समय-सीमा का ध्यान रखें और अगर सीट स्वीकार कर रहे हैं तो 20 सितंबर के पहले कॉलेज में रिपोर्ट करें.

यह भी पढ़ें: ऑफिसर पद पर नौकरी और डेढ़ लाख सैलरी, तुरंत कर दें बैंक की इस नौकरी के लिए अप्लाई 

अगले चरण में होगा वैरीफिकेशन

कैंडिडेट्स के सीट स्वीकर करने के बाद जब वे कॉलेज में रिपोर्ट कर लेंगे, उसके बाद कॉलेज का काम शुरू होगा. कॉलेजों को कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन करना होगा. इसे वैरीफाई करके वे अपनी रिपोर्ट एमसीसी को 21 और 22 सितंबर को भेजेंगे. वैरीफिकेशन का काम 22 सितंबर के बाद नहीं होगा.

इसके बाद बारी आएगी तीसरे राउंड की

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के नतीजे जारी होने के बाद तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे. जो कैंडिडेट्स सीट स्वीकार नहीं करते हैं या जिन्हें सेकेंड राउंड में भी सीट अलॉट नहीं होती है, वे इस राउंड के तहत फिर आवेदन कर सकते हैं. अगर पहले आवेदन करके फीस जमा कर चुके हैं तो केवल फिर से आवेदन करें अबकि बार रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में निकले असिस्टेंट इंजीनियर पद पर आवेदन करने का एक और मौका, लास्ट डेट आगे बढ़ी 

तीसरे राउंड की तारीखें

इसके लिए पंजीकरण शुरू होगा 26 सितंबर 2024 के दिन. नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए कैंडिडेट 26 सितंबर से अप्लाई कर सकते हैं और आवेदन करने की लास्ट डेट है 2 अक्टूबर 2024. इस तारीख के बीच में ही एमसीसी की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इसके बाद च्वॉइस फिलिंग शुरू होगी. इसके लिए तारीखें तय हुई हैं 27 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024. कैंडिडेट्स इस बीच में अपनी च्वॉइस भर सकते हैं.

कब आएगा रिजल्ट

नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के नतीजे 5 अक्टूबर के दिन जारी होंगे. इसके बाद फिर कैंडिडेट्स को अलॉट किए गए कॉलेज में समय के अंदर रिपोर्ट करना होगा. इस बारे में या काउंसलिंग का कोई भी अपडेट जानने के लिए समय-समय पर एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें. 

यह भी पढ़ें: यहां मिल रही है 2.50 लाख महीने की जॉब, इंटरव्यू के बेसिस पर होगा चयन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल चाय चखकर कमा सकते हैं लाखों, टी-टेस्टर बनने के लिए किस कोर्स में लें एडमिशन
केवल चाय चखकर कमा सकते हैं लाखों, टी-टेस्टर बनने के लिए किस कोर्स में लें एडमिशन
राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
JNU Fee Last Date: जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?
जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget