एक्सप्लोरर
RPSC AE Recruitment 2024: राजस्थान में निकले असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर आवेदन करने का एक और मौका, लास्ट डेट आगे बढ़ी
Government Job: राजस्थान में निकले असिस्टेंट इंजीनियर के 1000 से ज्यादा पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. सेलेक्शन से लेकर शुल्क तक जानें जरूरी डिटेल.
ये भर्तियां राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली हैं. इनके तहत असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 1014 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी.
1/6

पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 12 सितंबर थी जिसे अब आगे बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया गया है. अब इस तारीख तक आवेदन किया जा सकता है.
2/6

इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
3/6

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई या बीटेक किया हो. एज लिमिट 21 से 40 साल है.
4/6

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये देने होंगे. रिजर्व कैटेगरी के लिए शुल्क 400 रुपये है.
5/6

सेलेक्ट होने पर पहले दो साल प्रोबेशन पीरियड पर सैलरी 36 हजार रुपये मिलेगी. इसके बाद सैलरी 56 हजार रुपये दी जाएगी. साथ ही दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी.
6/6

सेलेक्शन कई राउंड की परीक्षा पास करने के बाद होगा. इसमें प्री, मेन्स और इंटरव्यू शामिल है. एक चरण पास करने के बाद ही दूसरे चरण में जाएंगे.
Published at : 12 Sep 2024 02:45 PM (IST)
और देखें























