एक्सप्लोरर

Lucknow University Exam Update: लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव, जानें कैसा होगा न्यू एग्जाम मॉडल

लखनऊ यूनिवर्सिटी के परीक्षा पैटर्न में बदलाव करने का फैसला लिया गया है, जानें क्या होगा नया एग्जाम मॉडल?

Lucknow University Exam Date Update: कोरोना वायरस कोविड -19 के संक्रमण और देश में लागू लॉकडाउन के चलते लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव करने का फैसला लिया है. यह फैसला कल 6 मई को वेबनार के माध्यम से हुई बैठक में लिया गया. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी संकायाध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्ष और सभी संस्थानों के निदेशक आदि उपस्थिति थे.

लखनऊ विश्वविद्यालय परीक्षा पर समिति गठित

इस बैठक में लॉकडाउन खुलने के बाद परीक्षा से संबंधित कई प्रश्नों यथा- परीक्षाएं कब होंगी, कैसे होंगी आदि पर पर गहन विचार विमर्श हुआ. उसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय ने इस पर विसार से प्रस्ताव बनाने के लिए एक समिति का गठन किया. इस समिति में कला संकायाध्यक्ष प्रो. बीके शुक्ल, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. सीपी सिंह, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. तृप्ता त्रिवेदी, डीन एकेडमिक सेल प्रो. अरविन्द मोहन, डीन वाणिज्य प्रो. सोमेश शुक्ल, डीन फाइन आर्ट्स डॉ. आलोक कुमार तथा रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. नवीन खरे आदि शामिल हैं.

इस समिति को 8 मई तक अपना प्रस्ताव पेश करना है. तत्पश्चात उसी के आधार पर परीक्षा कराने की रणनीति तैयार की जाएगी.

Lucknow University: लॉकडाउन के बाद 15 दिन चलेंगीं कक्षाएं फिर होगी परीक्षा

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के तुरंत बाद परीक्षाएं नहीं करवाई जायेगी. पहले कम से कम 15 दिन कक्षाएं संचालित की जाएंगी. उसके बाद परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. किसी भी छात्र का नुक्सान नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार काम किया जायेगा.

लखनऊ विश्वविद्यालय परीक्षा : संभावित मॉडल

बैठक में परीक्षाओं के संभावित मॉडल पर भी चर्चा की गई. इसमें यह निर्णय किया गया कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद 15-20 दिनों में परीक्षाएं शुरू करवाई जाएँ. साथ ही उन्हीं 15-20 दिनों में पाठ्यक्रमों को पूरा किया जाये तथा स्टूडेंट्स की अन्य समस्याओं को निस्तारित किया जाय. जानकर सूत्रों की मानें तो इस बार सोशल डिस्टेन्सिंग को ध्यान में रखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं  सेल्फ सेंटर पर या विभागीय स्तर पर कराई जा सकती है. इस बार विभाग ही परीक्षा करवाकर कॉपी जांचेगा और रिजल्ट भी जारी करेगा.

Delhi Govt Summer Vacation: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में छात्र ऐसे करें ऑनलाइन पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे Income Tax, NCERT का सिर्फ नई व्यवस्था पर फोकस
अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे Income Tax, NCERT का सिर्फ नई व्यवस्था पर फोकस
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
दिल्ली जल बोर्ड में करें इंटर्नशिप, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
दिल्ली जल बोर्ड में करें इंटर्नशिप, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, कौन हैं आशीमा और DU से क्या कनेक्शन?
एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, कौन हैं आशीमा और DU से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget