एक्सप्लोरर

BSF में DIG को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

BSF DIG 8th Pay Commission: क्या आपको पता है BSF के DIG को 8वेन पे कमीशन के बाद कितनी सैलरी मिलेगी. अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

देश की सीमा सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में उप महानिरीक्षक यानी DIG की जिम्मेदारी बेहद चुनौतीपूर्ण होती हैं. DIG न केवल सीमा सुरक्षा की योजनाओं और ऑपरेशन की निगरानी करते हैं, बल्कि जवानों की प्रशिक्षण, प्रशासन और संगठनात्मक मामलों में भी सक्रिय रहते हैं. ऐसे अहम पद पर काम करने वाले अधिकारी की सैलरी और वेतन में बढ़ोतरी हमेशा चर्चा में रहती है. आइए जानते हैं कि फिलहाल DIG को कितनी सैलरी मिलती है और 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद कितनी बढ़ोतरी होने की संभावना है.

DIG का पद BSF में Level 13A के तहत आता है. इस स्तर का शुरुआत वेतन 1,31,100 रुपये होता है. इसके अलावा फॉरवर्ड फंड और अन्य भत्तों को मिलाकर DIG की कुल सैलरी काफी आकर्षक होती है.

8वें वेतन आयोग का असर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर 8वें वेतन आयोग के बात करें तो इसके लागू होने के बाद DIG के वेतन में काफी अच्छी खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. फिटमेंट फैक्टर अगर 2.86 होता है तो सैलरी लगभग 3,74,946 तक पहुंच सकता है.

DIG की जिम्मेदारियां

  • BSF के ऑपरेशन्स की निगरानी करना
  • जवानों की कार्यशैली, प्रशिक्षण और अनुशासन पर नजर रखना
  • क्षेत्रीय सुरक्षा की योजना बनाना और उसे लागू कराना
  • सुरक्षा खतरों और आपात स्थिति में रणनीति तय करना

यह भी पढ़ें - अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, अब 25% नहीं 75% को पक्की नौकरी! पढ़ लें डिटेल्स

मिलते हैं कई भत्ते

रिपोर्ट्स के अनुसार DIG को विभिन्न भत्ते भी मिलते हैं. इनमें हाउस रेंट अलाउंस, डियरनेस अलाउंस, ट्रैवल भत्ता और अन्य विशेष भत्ते भी शामिल हैं, जो उनकी मासिक सैलरी को और बढ़ा देते हैं.

कब मिली थी मंजूरी?

8वें वेतन आयोग की बात करें तो साल 2025 की शुरुआत में केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी. लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है. 8वें वेतन आयोग के जरिए केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मियों और करीब 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें  - नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, जानें इस पद पर पहुंचने के बाद उन्हें कितना मिलेगा वेतन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget