एक्सप्लोरर

THDC में जूनियर ऑफिस ट्रेनी समेत निकली कई पदों पर भर्ती, 14 मार्च तक करें आवेदन

टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड 140 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

THDC Recruitment 2025: टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (THDC) ने इंजीनियर्स/ एग्जीक्यूटिव, जूनियर ऑफिस ट्रेनी और जूनियर माइन सर्वेयर/ Overman सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम डेट 14 मार्च 2025 निर्धारित की गई है. इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.  आवेदन की अंतिम डेट 14 मार्च 2025 है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.

टीएचडीसी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 144 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें इंजीनियर्स/ एग्जीक्यूटिव, जूनियर ऑफिस ट्रेनी और जूनियर माइन सर्वेयर/ Overman के पद शामिल हैं. यह भर्ती अभियान उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो इन पदों के लिए योग्य हैं.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा. वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है.

यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2025: UPSC ने किया सिविल सर्विस एग्जाम प्रोसेस में बड़ा बदलाव, आपके लिए जानना है बेहद जरूरी

जरूरी योग्यता

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंडों को जांचने के लिए टीएचडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन का पालन करना होगा. यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उम्मीदवार इन पात्रता शर्तों को पूरा करता हो, अन्यथा उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: SP, SSP, DIG, IG इनमें सबसे पावरफुल कौन? जानिए पुलिस विभाग के सीनियर पदों के बारे में

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले टीएचडीसी की आधिकारिक वेबसाइट thdc.co.in पर जाना होगा. होमपेज पर जाकर "करियर" बटन पर क्लिक करें, फिर विज्ञापन 2, 3 और 4 के लिए "ऑनलाइन आवेदन करें" बटन पर क्लिक करें. इसके बाद, उम्मीदवारों को अपनी जानकारी भरकर पंजीकरण संख्या प्राप्त करनी होगी.

पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार लॉगिन करेंगे और आवेदन पत्र को सही तरीके से भरकर सबमिट करेंगे. आवेदन सबमिट करने के बाद एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा, जिसे उम्मीदवार आगे के लिए डाउनलोड करके सेव रख सकते हैं.

ये हैं जरूरी तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 12 फरवरी, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 12 फरवरी, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम डेट: 14 मार्च, 2025

यह भी पढ़ें- इंडियन कोस्ट गार्ड में 300 पदों पर भर्ती, जानें किस तरह कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget