एक्सप्लोरर

इंडियन कोस्ट गार्ड में 300 पदों पर भर्ती, जानें किस तरह कर सकते हैं अप्लाई

इंडियन कोस्ट गार्ड ने 11 फरवरी 2025 से NAVIK GD और DB भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जो 25 फरवरी 2025 तक चलेगी. इस भर्ती में 300 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

इंडियन कोस्ट गार्ड ने 11 फरवरी 2025 से NAVIK GD (जनरल ड्यूटी) और DB (डोमेस्टिक ब्रांच) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती भारतीय तटरक्षक बल की CGEPT-02/2025 भर्ती के तहत आयोजित की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम डेट 25 फरवरी 2025 तक है.

ये है रिक्ति विवरण

कुल मिलाकर इस भर्ती में 300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें से 260 पद नाविक जनरल ड्यूटी (GD) के लिए और 40 पद नाविक डोमेस्टिक ब्रांच (DB) के लिए हैं.

पात्रता मानदंड और शैक्षिक योग्यता

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से नाविक जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 (इंटरमीडिएट) में फिजिक्स और मैथमैटिक्स विषयों के साथ उत्तीर्ण होने की शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए. वहीं, नाविक डोमेस्टिक ब्रांच (DB) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है.

उम्र सीमा

उम्र सीमा की बात करें तो अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से कम और 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. यानी उम्मीदवार का जन्म 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच हुआ हो.

इतना देना होगा शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. अनरिजर्व/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है, अर्थात वे निशुल्क आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया

  • इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर CGEPT भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद उम्मीदवार को ‘क्रिएट अकाउंट’ पर क्लिक कर पंजीकरण करना होगा और उसके बाद आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद सभी आवश्यक जानकारी भरकर अभ्यर्थी को आवेदन पत्र को सबमिट करना होगा.
  • इसके साथ ही यदि शुल्क लागू हो, तो उसे भुगतान करना होगा.
  • अंत में, पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
  • इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन की मदद ले सकते हैं.

    यह भी पढ़ें: SP, SSP, DIG, IG इनमें सबसे पावरफुल कौन? जानिए पुलिस विभाग के सीनियर पदों के बारे में

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget