एक्सप्लोरर

Administrative Officer से लेकर Road Inspector तक इन संस्थानों में निकली हैं 19352 वैकेंसी, फटाफट कर दें अप्लाई

Government Job: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन संस्थानों में अलग-अलग पद पर बंपर भर्ती निकली हैं. जानिए किसके लिए कब और कैसे करना है अप्लाई और क्या है अंतिम तारीख.

Sarkari Naukri Alert: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन से लेकर राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड तक, बहुत से संस्थानों ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. कहीं एप्लीकेशन शुरू हो गए हैं तो कहीं होने वाले हैं. किस भर्ती के लिए योग्यता क्या है और सेलेक्शन कैसे होगा, ये और ऐसी बहुत सी जानकारियों के लिए पढ़ें पूरी खबर. डिटेल जानकारी पाने के लिए आप हर संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां दिया नोटिस चेक कर सकते हैं.

एसएससी रिक्रूटमेंट 2023

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एमटीएस और हवलदार के बंपर पद पर भर्ती निकाली है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 11409 पद भरे जाएंगे. इनके लिए दसवीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आयु सीमा 18 से 27 साल है और आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. इसके लिए ssc.nic.in पर जाए. शुल्क 100 रुपये है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 फरवरी 2023 है.

एलआईसी एएओ रिक्रूटमेंट 2023

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद पर भर्ती निकाली है. कुल 300 पद भरे जाएंगे और अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2023 है. अप्लाई खरने के लिए licindia.in पर जाएं. सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा जो 17 से 20 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएगी. 21 से 30 साल के ग्रेजुएट इनके लिए अप्लाई कर सकते हैं.

टीएनपीसी रोड इंस्पेक्टर भर्ती

तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन ने रोड इंस्पेक्टर पद पर भर्ती निकाली है. इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 फरवरी 2023 है. कुल 761 पद के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए tnpsc.gov.in पर जाना होगा. अधिकतम 37 साल के कैंडिडेट्स जिन्होंने सिविल ड्रॉट्समेनशिप में आईटीआई डिप्लोमा किया हो, आवेदन कर सकते हैं.

एनबीसीसी नौकरियां

एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव और मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर भर्ती निकाली है. कुल 50 पद भरे जाएंगे और आवेदन ऑनलाइन होंगे. इसके लिए आपको nbccindia.in पर जाना होगा. आवेदन करने की लास्ट डेट 15 फरवरी 2023 है और सेलेक्ट होने पर सैलरी महीने के 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक है.

ओएसएसबी रिक्रूटमेंट 2023

ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने स्टाफ नर्स समेत 189 पद पर भर्ती निकाली है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 24 फरवरी 2023 है. इनके लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स जिनकी उम्र 21 से 38 साल हो, वे अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन के लिए ossc.gov.in पर जाएं.

बिहार सरकार नौकरी

बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी ने 71 पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 जनवरी 2023 है. केवल ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है, इसके लिए brlps.in पर जाएं. इनके लिए 30 साल तक के बीटेक पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. सैलरी 57,500 रुपये तक है. सेलेक्शन जीडी और इंटरव्यू के आधार पर होगा.

राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड भर्ती 2023

राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने इंफॉर्मेशन असिस्टेंट के 2730 पद पर भर्ती निकाली है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 फरवरी 2023 है. ऑनलाइन ही फॉर्म भर सकते हैं जिसके लिए rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं. 21 से 40 साल तक के ग्रेजुएट्स अप्लाई कर सकते हैं. शुल्क 450 रुपये है और सेलेक्शन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट से होगा.

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023

निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान ने होमगार्ड के पद पर वैकेंसी निकाली है. इसके जरिये कुल 3842 पद भरे जाएंगे. आठवीं पास कैंडिडेट्स जिनकी उम्र 18 से 35 साल हो, वे अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन के लिए recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 फरवरी 2023 है.

यह भी पढ़ें: जानें IPS प्रीति की सफलता की कहानी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP Medical Officer Notification: ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
Madhya Pradesh Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी
मध्य प्रदेश में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget