एक्सप्लोरर

Nabard Recruitment 2024: नाबार्ड में निकली इन पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकेंगे अप्लाई

Nabard Recruitment 2024: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक में 100 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है. जिनके लिए उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकेंगे.

Nabard Jobs 2024: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रुप-सी ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 108 पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 अक्टूबर 2024 से 21 अक्टूबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से भी अप्लाई कर सकेंगे.

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. यह अवसर उन सभी युवाओं के लिए है जो सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और जिनके पास 10वीं पास की योग्यता है.

यह भी पढ़ें- कौन थे पूरी दुनिया जीतने का सपना रखने वाले सिकंदर द ग्रेट के गुरु

उम्र सीमा

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी. यह छूट अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए लागू होगी, जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकें.

ये हैं आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर

यह भी पढ़ें- ये है देश का सबसे पहला मेडिकल कॉलेज, नाम सुनते ही हैरत में पड़ जाएंगे आप

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

NABARD के ऑफिस अटेंडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों को श्रेणी के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क जमा करना होगा. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 50 रुपये शुल्क के रूप में अदा करने होंगे.  उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे.

किस तरह करें अप्लाई

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं.
  • स्टेप 2: होमपेज पर भर्ती लिंक पर "NABARD Office Attendant Recruitment 2024" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: यहां अपना पंजीकरण करें. पंजीकरण संख्या और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा.
  • स्टेप 4: प्राप्त पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को पूरा भरें.
  • स्टेप 5: इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें.
  • स्टेप 6: फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • स्टेप 7: इसके बाद सभी जानकारी की जांच करने के बाद "सबमिट" पर क्लिक करें.
  • स्टेप 8: फिर उम्मीदवार फॉर्म डाउनलोड कर लें और आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी निकाल लें.

यह भी पढ़ें- RRC Recruitment 2024: वेस्टर्न रेलवे में निकली 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स जल्द करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget