एक्सप्लोरर

JSSC Recruitment 2023: इस विषय से की है पढ़ाई तो फटाफट कर दें अप्लाई, 1 लाख से ज्यादा है महीने की सैलरी

Government Job: जेएसएससी ने लैब असिस्टेंट के पद पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट आ गई है. अब तक न किया हो तो अब कर दें अप्लाई. जानें डिटेल.

JSSC Lab Assistant Recruitment 2023 Last Date: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कुछ दिनों पहले लैब असिस्टेंट के बंपर पद पर भर्ती निकाली थी. इन वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया पिछले काफी समय से चल रही है और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है. इसलिए वे कैंडिडेट्स जो योग्य और इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक आवेदन न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. जेएसएससी के इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट कल यानी 4 मई 2023 है. ये भर्तियां लैब असिस्टेंट कांपटीटिव एग्जामिनेशन 2023 के आधार पर होंगी. इसी परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट कल है.

कैसे करना है आवेदन

जेएसएससी लैब असिस्टेंट कंबाइंड कांपटीटिव एग्जामिनेशन के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं. इसके लिए कैंडिडे्टस को इस वेबसाइट पर जाना होगा – jssc.nic.in. ये भी जान लें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से लैब असिस्टेंट के कुल 690 पद भरे जाएंगे. इनमें से 230 पद केमिस्ट्री, बायोलॉजी और फिजिक्स हर विषय में हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर्स की डिग्री हो. अगर आयु सीमा की बात करें तो इन पद के लिए 21 से 35 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क और सैलरी कितनी है

इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. सेलेक्ट होने पर सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल 6 के अनुसार है. इसके मुताबिक महीने के 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक सैलरी कैंडिडेट्स को सेलेक्शन के बाद मिलेगी.

कैसे होगा सेलेक्शन

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन जेएलएसीई 2023 मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा. पहले लिखित परीक्षा होगी उसके बाद डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन किया जाएगा. सभी चरणों को पास करने वाले कैंडिडेट्स का चयन ही अंतिम माना जाएगा.

यह भी पढ़ें: फैकल्टी पद पर भर्ती के लिए UGC ने निकाला नया नियम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget