एक्सप्लोरर

जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

रिलायंस जियो में 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और तकनीकी डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी के अवसर हैं. जानें योग्यता, आवेदन का तरीका और चयन प्रक्रिया.

अगर आप किसी बड़ी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, तो रिलायंस जियो आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. टेलीकॉम और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी इस कंपनी में कस्टमर केयर, सेल्स, मार्केटिंग, तकनीकी काम और मैनेजमेंट जैसे कई क्षेत्रों में नौकरियां मिलती हैं. अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें भी अलग होती हैं. इसके लिए उम्मीदवार जियो के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाकर अपनी पढ़ाई, अनुभव और रुचि के अनुसार नौकरी तलाश सकते हैं. 

जियो में किन लोगों को मिल सकती है नौकरी?

जियो में नौकरी के अवसर उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और संबंधित पद की जरूरतों पर निर्भर करते हैं. 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कुछ सेल्स और ग्राहक सेवा से जुड़े पद उपलब्ध होते हैं. जैसे कंपनी के आधिकारिक करियर पोर्टल पर डायरेक्ट सेल्स प्रोफेशनल के लिए 12वीं पास और सेल्स का अनुभव. वहीं, ग्रेजुएट उम्मीदवार सेल्स, बिजनेस ऑपरेशन, ग्राहक सेवा और दूसरे विभागों में अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. इंजीनियरिंग और आईटी की डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए तकनीकी पद भी होते हैं. इसके अलावा, मानव संसाधन, फाइनेंस, मार्केटिंग और मैनेजमेंट से जुड़े अवसर भी निकलते हैं. 

ये भी पढ़ें : कॉलेज में पढ़ाई के साथ बिजनेस, छात्रों में बढ़ा स्टार्टअप का क्रेज

जियो में नौकरी के लिए कैसे करें आवेदन?

जियो में नौकरी के लिए आवेदन करने का तरीका ऑनलाइन है. इसके लिए सबसे पहले कंपनी के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाएं. यहां जॉब सर्च के विकल्प में अपनी योग्यता, पसंद के विभाग और शहर के अनुसार उपलब्ध पद तलाशें. जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसकी जानकारी और योग्यता की शर्तें ध्यान से पढ़ें. इसके बाद अपना कैंडिडेट प्रोफाइल बनाएं और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें. उम्मीदवार को अपना अपडेटेड रिज्यूमे भी अपलोड करना होता है. रिज्यूमे में पढ़ाई, काम का अनुभव, जरूरी स्किल्स और संबंधित प्रोजेक्ट की जानकारी सही तरीके से दें. आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें. <

क्या होती है चयन प्रक्रिया और किन बातों का रखें ध्यान?

जियो में चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग होती है. कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इसमें आवेदन की जांच, योग्यता के अनुसार ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होते हैं. ऑनलाइन टेस्ट में सामान्य गणित, तार्किक क्षमता और भाषा से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. तकनीकी पदों के लिए संबंधित विषय की परीक्षा भी होती है. इंटरव्यू में उम्मीदवार के ज्ञान, अनुभव, काम करने के तरीके और समस्या सुलझाने की क्षमता को परखा जाता है. चयन होने पर कंपनी की ओर से आधिकारिक ऑफर दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें : CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

दीनदयाल पाटीदार एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. एजुकेशन बीट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह स्कूल और यूनिवर्सिटी एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं के नतीजों, सरकारी भर्तियों, स्कॉलरशिप और शिक्षा से जुड़ी नीतियों पर नियमित तौर पर खबरें लिखते हैं, ताकि छात्रों और अभिभावकों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुंच सके. उनकी कोशिश रहती है कि जटिल से जटिल सरकारी नियम और शैक्षणिक अपडेट भी पाठकों तक आसान और समझने लायक भाषा में पहुंचे.

एबीपी लाइव में आने से पहले दीनदयाल पाटीदार अपनी यूनिवर्सिटी की मीडिया टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने कैंपस से जुड़ी खबरों, इवेंट्स और एकेडमिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग और कवरेज की जिम्मेदारी निभाई. इसी दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, न्यूज राइटिंग की बारीकियां और खबरों को सही फॉर्मेट व भाषा में पेश करने का हुनर सीखा, जो आज उनकी पत्रकारिता का अहम हिस्सा हैं.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने मंदसौर यूनिवर्सिटी, मंदसौर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीए-जेएमसी) में स्नातक की पढ़ाई की है. वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget