एक्सप्लोरर

टीचर भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर, UGC के इस कदम से मिलेगी नौकरी पाने में मदद

UGC Launches CU-Chayan: यूजीसी ने कॉमन फैकल्टी रिक्रूटमेंट पोर्टल लांच किया है. अब सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी पद के बारे में जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी और आवेदन भी एक ही जगह किया जा सकेगा.

UGC Launches Common Faculty Recruitment Portal: यूजीसी ने फैकल्टी रिक्रूटमेंट के तरीके में आधारभूत बदलाव किए हैं. एक कॉमन फैकल्टी रिक्रूटमेंट पोर्टल लांच किया गया है जिसमें सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली फैकल्टी की वैकेंसी की पूरी सूची और बाकी जानकारी उपलब्ध होगी. यही नहीं कैंडिडेट्स इस पोर्टल में अपना एप्लीकेशन डाल सकते हैं और यहीं से रिक्रूटमेंट प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं. यानी एक कॉमन पोर्टल होगा जहां देशभर की सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी की फैकल्टी पद की जानकारी होगी और यहीं से कैंडिडेट अपना आवेदन भेज सकते हैं. इस कॉमन रिक्रूटमेंट पोर्टल का नाम सीयू-चयन (CU-Chayan) है. ये सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में फैकल्टी के रिक्रूटमेंट के लिए बनाया गया है.

पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी प्रक्रिया

इस पोर्टल लांच के बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में फैकल्टी रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी. इस बारे में यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने बताया कि, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए ये एक सिंगल प्लेटफॉर्म होगा. वे खुद को इस पोर्टल पर रजिस्टर करा सकते हैं और अपने लिए पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड का निर्माण कर सकते हैं.

वैकेंसी की सूचना मिलेगी ईमेल से

यूजीसी अध्यक्ष ने आगे कहा कि, यहां वे शीघ्रता के साथ अपने एप्लीकेशन का स्टेटस देख सकते हैं और उसे समय-समय पर अपडेट कर सकते हैं. इसके साथ ही किसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में फैकल्टी पद निकलने पर अपने एप्लीकेशन को वहां ट्रांसफर कर सकते हैं. इतना ही नहीं पोर्टल पर रजिस्टर करने वाले कैंडिडेट्स को नई वैकेंसी निकलने पर ऑटो ईमेल के माध्यम से इसकी जानकारी भी दी जाएगी.

यूनिवर्सिटी भी छांट सकती हैं आवेदन

जैसे कैंडिडेट्स किसी भी यूनिवर्सिटी में निकली फैकल्टी पद की सूचना पाने पर वहां के लिए आवेदन कर सकते हैं, उसी प्रकार यूनिवर्सिटी भी इस पोर्टल से कैंडिडेट्स के आवेदन की छंटनी कर सकती हैं. यहां से वे कैंडिडेट्स की स्क्रीनिंग करके उनकी एंट्री के संबंध में डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं. स्क्रीनिंग कमेटी के प्वॉइंट्स और कमेंट्स भी रिकॉर्ड किए जाएंगे.

यूनिवर्सिटी अपना रिक्रूटमेंट पोर्टल बंद करेंगी

सीयू चयन पोर्टल से यूजीसी डेटा कलेक्ट करेगी कि कितनी वैकेंसी भरी गईं, कितने पद खाली हैं, रिजर्वेशन का कितना ध्यान रखा गया, कुल मिलाकर पूरे रिक्रूटमेंट प्रोसेस पर नजर रखी जाएगी. वहीं सभी 46 सेंट्रल यूनिवर्सिटी अखबार में वैकेंसी का विज्ञापन देती रहेंगी लेकिन उन्हें अपना रिक्रूटमेंट पोर्टल बंद करना होगा. वे सीयू-चयन के माध्यम से कॉमन रिक्रूटमेंट पोर्टल पर वैकेंसी की सूचना देंगी.

सेलेक्शन के लिए नहीं है कोई कॉमन प्रोसेस

ये पोर्टल केवल वैकेंसी निकलने और उनके लिए आवेदन करने और इस समय तक रिक्रूटमेंट प्रोसेस को ट्रैक करने के लिए है. कैंडिडेट्स का सेलेक्शन और आगे की प्रक्रिया यूनिवर्सिटी अपने नियमों के हिसाब से करेगी और उसमें यूजीसी का कोई रोल नहीं होगा. साथ ही सेलेक्शन के लिए कोई कॉमन प्रोसेस इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: इसरो में इन पद पर निकली भर्ती, 81 हजार रुपये होगी महीने की सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब पढ़ाई के लिए नहीं होगी पैसों की चिंता, बिन गारंटी मिलेगा एजुकेशन लोन, जानें कैसे करें आवेदन?
अब पढ़ाई के लिए नहीं होगी पैसों की चिंता, बिन गारंटी मिलेगा एजुकेशन लोन, जानें कैसे करें आवेदन?
Akhilesh Yadav Education: नेता नहीं, इंजीनियर बनना चाहते थे अखिलेश यादव, जानें कहां से की है पढ़ाई-लिखाई?
नेता नहीं, इंजीनियर बनना चाहते थे अखिलेश यादव, जानें कहां से की है पढ़ाई-लिखाई?
Delhi University Admission 2026: नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
IAS लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय के साथ CBSE की कमान भी
IAS लोकहांडे प्रशांत सीताराम को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय के साथ CBSE की कमान भी

वीडियोज

'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget