एक्सप्लोरर

IT Industry Layoffs: 2024 में अब तक एक लाख 35 हजार से ज्यादा लोगों की गई नौकरी, आईटी सेक्टर में आया ले-ऑफ का भूचाल

IT Industry Layoffs: वर्ष 2024 में एक लाख 35 हजार से ज्यादा लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं. ये साल आईटी सेक्टर के लोगों के लिए मानों भूचाल लेकर आया है.

साल 2024 की शुरुआत ही जॉब करने वाले लोगों के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही. खासकर टेक्नोलॉजी सेक्टर में इस वर्ष ले-ऑफ की मानों बाढ़ आ गई हो. रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल अब तक कई सौ कंपनियों में 1 लाख 35 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है. एक रिपोर्ट की मानें तो वर्ष  2022 और 2023 के बाद इस साल भी बड़े पैमाने पर नौकरी कटौती देखी जा रही है.

टेस्ला, अमेज़न, गूगल, टिकटॉक, स्नैप और माइक्रोसॉफ्ट जैसी प्रमुख कंपनियों ने 2024 के पहले कुछ महीनों में ही बड़े पैमाने पर ले-ऑफ किए हैं. इन कंपनियों की छंटनी ने तकनीकी दुनिया में एक नई हलचल मचा दी है. छोटे स्टार्टअप्स भी इससे प्रभावित और कई ने तो पूरी तरह से ऑपरेशन बंद कर दिए हैं.

Layoffs.fyi के आंकड़ों की मानें तो इस साल की शुरुआत में ही बड़ी संख्या में टेक सेक्टर में काम करने वाले एम्प्लॉईस को नौकरी से हाथ गंवाना पड़ गया था. जो अगस्त माह के अंत तक जारी रही. अगस्त 2024 की बात की जाए तो रिपोर्ट बताती है कि इस महीने में 26 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है. अगस्त में 40 से ज्यादा लेआफस हुए. इनमें बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे इंटेल, सिस्को, आईबीएम शामिल हैं.  

बड़ी कंपनियों में छटनी

इंटेल 15,000 नौकरियों में कटौती कर रही है, जो उसके कुल कर्मचारियों की संख्या का 15% है. खर्च में कटौती के लिए कंपनी ने यह फैसला लिया है. सिस्को भी अपने कर्मचारियों की संख्या में 7% की कटौती कर रही है, जिससे लगभग 6,000 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा. आईबीएम चीन में अपना अनुसंधान और विकास केंद्र बंद कर रहा है और 1,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है. आईटी हार्डवेयर की मांग में कमी के कारण कंपनियां यह फैसला ले रही हैं.

Apple ने भी हाल ही में अपने सेवा प्रभाग से लगभग 100 कर्मचारियों की छंटनी की है. GoPro भी अपने कर्मचारियों की संख्या में 15% की कटौती कर रहा है, जिससे 2024 के अंत तक 140 लोगों की छंटनी होने की संभावना है. डेल टेक्नोलॉजीज ने भी अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में 10% की कटौती की है, जिससे 12,500 कर्मचारियों की छंटनी हुई है. 2023 में आईटी कंपनियों में छंटनी में 15% की वृद्धि हुई, जो 2024 में भी जारी है.

क्या कहते हैं आंकड़े

  • जनवरी 2024: 34,107 कर्मचारियों की छंटनी
  • फरवरी 2024: 15,639 कर्मचारियों की छंटनी
  • मार्च 2024: 7,403 कर्मचारियों की छंटनी
  • अप्रैल 2024: 22,423 कर्मचारियों की छंटनी
  • मई 2024: 11,011 कर्मचारियों की छंटनी
  • जून 2024: 10,083 कर्मचारियों की छंटनी
  • जुलाई 2024: 9,051 कर्मचारियों की छंटनी
  • अगस्त 2024: 26,024 कर्मचारियों की छंटनी

यह भी पढ़ें: SSC GD कॉनस्टेबल भर्ती का नोटिस जारी, भरे जाएंगे 39 हजार से ज्यादा पद

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget