एक्सप्लोरर

SSC GD 2025: आ गया एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिस, 39 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन भी शुरू

SSC GD Constable 2025 Notice: इंतजार खत्म हुआ, एसएससी ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिस रिलीज कर दिया है. आवेदन करने के लिए नीचे दी वेबसाइट पर जाएं, लास्ट डेट अक्टूबर में है.

SSC GD Constable 2025 Notification Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जीडी कॉन्स्टेबल पदों के लिए नोटिस जारी कर दिया है. इस प्रकार लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हुआ. आवेदन भी शुरू हो गए हैं, इसलिए जो कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ssc.gov.in. यहां से आप नोटिस भी देख सकते हैं और इन भर्तियों का डिटेल भी पता कर सकते हैं.

भरे जाएंगे इतने पद

नोटिस रिलीज होने से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार 40 से 45 हजार पदों के बीच भर्ती निकल सकती है. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इस बार एसएससी जीडी की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 39481 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी.

ये है लास्ट डेट

आवेदन कल यानी 5 सितंबर से शुरू हो गए हैं और एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2024 है. इस भर्ती से सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज और पैरामिलिट्री ऑर्गेनजाइजेशंस के लिए कैंडिडेट्स की भर्ती होगी.

सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल इंडिस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स, सशस्त्र सीमा बल, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी के लिए चुना जाएगा.

किस फोर्स में कुल कितने पद निकले हैं, इनमें से कितने पद महिलाओं के हैं और कितने पद पुरुषों के हैं, इसकी पूरी जानकारी आपको नोटिस से मिल जाएगी. मोटी तौर पर जान लें कि सबसे ज्यादा पद बीएसएफ के लिए (15654) और सेकेंड नंबर पर सीआरपीएफ के लिए (11541) निकले हैं.

अन्य जरूरी तारीखें

आवेदन 5 सितंबर से शुरू हो गए हैं और लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2024 है. ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2024 है. एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए विंडो 5 नवंबर को खुलेगी और सुधार करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2024 है. कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम जनवरी 2025 के महीने में शुरू होगा और फरवरी 2025 तक चलेगा. परीक्षा की पक्की तारीखें अभी नहीं आयी हैं. इसके लिए आपको एसएससी की वेबसाइट देखनी होगी.

कौन कर सकता है अप्लाई

इन वैकेंसी के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं, जो इस साल परीक्षा दे रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते. एज लिमिट 18 से 23 साल है. सेलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट वगैरह कई राउंड पास करने के बाद होगा. एक राउंड पास करने वाला ही अगले राउंड में जाएगा और सेलेक्शन के लिए सभी स्टेज क्लियर करने होंगे. 

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नोटिस

यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी ज्वॉइन करने का बेहतरीन मौका, 250 पदों के लिए 14 सितंबर से करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget