एक्सप्लोरर

दिल्ली के सरकारी टीचर भयभीत, ड्यूटी के दौरान मौत होने पर 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाने की मांग

शिक्षकों की मांग है की कोविड-19 ड्यूटी के दौरान मरने वाले सरकारी शिक्षकों के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षक खासा परेशान हैं. शिक्षकों की मांग है कि उन्हें बेहतर सुरक्षा के लिए पीपीई किट, मास्क और ग्लव्स मुहैया कराए जाएं. शिक्षकों ने सरकार से अनुरोध किया है कि वे उन्हें राहत कार्य के लिए नियुक्त करना बंद करें और स्कूल ड्यूटी में वापस जाने दें. सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को लॉकडाउन में भूख राहत केंद्रों, शैल्टर होम्स, हॉटस्पॉट इलाकों, संगरोध केंद्रों के प्रभारी के रूप में रखा गया था. दिल्ली गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स एसोसिएशन (जीएसटीए) के मुताबिक, अब तक 400 स्कूली शिक्षक कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स एसोसिएशन दिल्ली के जनरल सेक्रेटरी, अजय वीर यादव ने बताया, पिछले दो महीनों में सरकारी स्कूलों के 400 शिक्षक कोरोना संक्रमण का शिकार बने हैं. सरकार को उनके परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी. हम भोजन और राशन वितरण केंद्रों पर काम करने वाले शिक्षकों के लिए सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे है. उन्होंने बताया, सूखा राशन बांटने के काम पर जब हमें लगाया गया तो, हम लोगों से सीधे संपर्क में आने लगे. वहां से शिक्षकों को संक्रमण होना शुरू हुआ.

यादव ने कहा, जब हमारी ड्यूटी डीएम और एसडीएम के अंडर लगी तो उन्होंने हम शिक्षकों का सम्मान बिल्कुल नहीं किया, जिसका हमें दुख है. उनके बुरे व्यवहार की वजह से हमारे सम्मान को ठेस पहुंची है. हमें गुरु माना जाता है. जब हमने उनसे पीपीई किट की मांग की तो हमें धमकी दे दी गई कि 'काम करना है करो, वरना डीडीएमए एक्ट के तहत कार्यवाही करके तुरन्त सस्पेंड कर देंगे'."

शिक्षकों की मांग है की कोविड-19 ड्यूटी के दौरान मरने वाले सरकारी शिक्षकों के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. मृतक के परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी दी जाए. शिक्षकों की मांग है कि उन्हें पीपीटी किट, मास्क और ब्लॉक उपलब्ध कराए जाएं. दिल्ली में 1026 सरकारी स्कूल हैं और 45 हजार सरकारी शिक्षक हैं.

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के 57 वर्षीय प्रिंसिपल ओमपाल सिंह को सांस लेने में समस्या हो रही थी. जिसके बाद उन्हें पांच जून को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं आठ जून को एक सरकारी स्कूल के इंग्लिश टीचर शिवाजी मिश्रा की भी कोरोना की वजह से मृत्यु हो गई. वह फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर पर कार्यरत थे. दो जून से ही उनकी हालत बिगड़ने लगी थी. जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें मंडोली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, और चार जून को आई रिपोर्ट में उन्हें संक्रमित पाया गया था. उसके बाद रविवार को उनकी भी मृत्यु हो गई.

ये भी पढ़ें:

जुलाई में होने वाली ICSI CS परीक्षा हुई स्थगित, देखें नया शेड्यूल

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2020 की संशोधित तिथि हुई जारी, पढ़ें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अन्य परीक्षाओं का डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget