एक्सप्लोरर

​Bank Jobs 2024: इस बैंक में निकली आईटी स्पेशलिस्ट की भर्ती, ये है अप्लाई करने की लास्ट डेट

Central Bank Of India Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वि​भिन्न श्रेणी के 253 पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

Central Bank Of India Recruitment 2024: सरकारी बैंक में नौकरी करने की तैयारी कर रहे अभ्य​​र्थियों के लिए बड़ी खबर है. सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकली है. आईए जानते हैं इस भर्ती की पूरी डिटेल के बारे में...
 
253 पद भरे जाने हैं आईटी स्पेशलिस्ट के
बैंक की भर्ती अधिसूचना के अनुसार विभिन्न श्रेणी के आईटी स्पेशलिस्ट के कुल 253 पद भरे जाने हैं. इनमें असिस्टेंट मैनेजर रैंक के 25, मैनेजर रैंक के 162, सीनियर मैनेजर रैंक के 56 और चीफ मैनेजर रैंक के 10 पद शामिल है. इन पदों में अनुसूचित जाति के लिए कुल 37, अनुसूचित जनजाति के लिए 18, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 68, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 25 और सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 105 पद रखे गए हैं.
 
ये पात्रता होनी जरूरी
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे जरूरी है कि अभ्यर्थी ने संबंधित विषय में स्नातक या पीजी या प्रोफेशनल डिग्री ले रखी हो. इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित कार्य अनुभव होना भी आवश्यक है. न्यूनतम आयु भी एक हम भी पात्रता के लिए एक अहम पायदान है. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर विस्तृत जानकारी लेनी चाहिए.
 
 
इतनी है फीस
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के लिए इस भर्ती में आवेदन करते समय फीस भी निर्धारित की गई है. सभी वर्गों के सामान्य उम्मीदवारों को एप्लीकेशन के साथ 830 रुपये प्लस जीएसटी जमा करना होगा. हालांकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला वर्ग के आवेदन शुल्क 175 रुपये प्लस जीएसटी रखा गया है.
 
ऐसे करें आवेदन
बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर ऑप्शन में जाकर हाल की भर्ती की जानकारी लेनी होगी. नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद रिक्रूटमेंट ऑन्शन पर जाकर क्लिक हेयर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को अन्य डिटेल, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा. अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर आवेदन कर सकता है. आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर रखी गई है.
 
यह भी पढ़ें- CBSE Board Exams 2025: सीबीएसआई ने साफ की ​स्थिति, 12वीं बोर्ड के सिलेबस या परीक्षा प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं, गलत सूचनाओं से दूर रहने को कहा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget