एक्सप्लोरर

IBPS SO Recruitment 2021: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा

IBPS SO Recruitment 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (Institute of Banking Personnel Selection) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर भर्तियां निकाली गई हैं.

IBPS SO Recruitment 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (Institute of Banking Personnel Selection) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर भर्तियां निकाली गई हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1828 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा.

आईबीपीएस की ओर से जारी स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर इस वैकेंसी (IBPS SO Recruitment 2021) में आवेदन प्रक्रिया कल यानी 3 नवंबर 2021 से शुरू हो गई है. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 23 नवंबर 2021 तक का समय दिया जाएगा वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2021 होगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर 2021 को किया जाएगा वहीं मेंस परीक्षा का आयोजन 30 जनवरी 2022 को होगा. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को जरूर देख लें.

वैकेंसी डिटेल्स
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1828 पदों पर भर्तियां होंगी. स्पेशलिस्ट ऑफीसर में आईटी ऑफिसर के लिए 220 सीटें, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के लिए 884 सीटें, राजभाषा अधिकारी के लिए 84 सीटें, लॉ ऑफिसर के लिए 44 सीटें, एचआर या पर्सनल ऑफिसर के लिए 61 सीटें और मार्केटिंग ऑफिसर के लिए 535 सीटों पर भर्तियां की जाएंगी.

योग्यता
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई हैं. इसमें आईटी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बी लेवल सर्टिफिकेट या कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एग्रीकल्चर फील्ड में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क 
इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपए एप्लीकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे. वही एससी एसटी और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 175 रुपए निर्धारित की गई है. 

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से अधिक और 30 साल से कम मांगी गई है. उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 नवंबर 2021 के अनुसार की जाएगी. बता दें कि आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-

AIIMS Patna Recruitment 2021: एम्स में नॉन मेडिकल पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget