एक्सप्लोरर

Jobs 2023: बीसीसीएल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! इस दिन से पहले ये उम्मीदवार कर लें अप्लाई

​BCCL Dhanbad Jobs 2023: बीसीसीएल धनबाद की ओर से 70 से अधिक पद पर वैकेंसी निकाली गई है. जिसके लिए उम्मीदवार 25 मई से पहले आवेदन कर लें.

BCCL Dhanbad Recruitment 2023: नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो सकता है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार संस्थान में 77 पद पर भर्तियां की जाएगी. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार भर्ती अभियान के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. अभियान के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 मई 2023 तय की गई है.

ये भर्ती अभियान कुल 77 जूनियर ओवरमैन (ग्रेड-सी) पद को भरने के लिए चलाया जा रहा है. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास डिप्लोमा/डिग्री (माइनिंग इंजीनियरिंग) के साथ-साथ वैध ओवरमैनशिप कॉम्पिटेंसी सर्टिफिकेट, गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट, फर्स्ट एड सर्टिफिकेट होना चाहिए.

उम्र सीमा

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी.

इतनी मिलेगी सैलरी

इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 31,852 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा.

कितना देना होगा शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभियान के लिए उम्मीदवारों को 1180 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट मिलेगी.

ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र और इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को महाप्रबंधक (कार्मिक/ईई), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, कोयला भवन, बीसीसीएल टाउनशिप, धनबाद जिला, झारखंड- 826005 पर भेज दें. अभ्यर्थी का आवेदन पत्र 25 मई 2023 शाम 5 बजे तक तय पते पर पहुंच जाना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ​Indian Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी में जल्द होगी 370 से ज्यादा पद पर भर्तियां, ये कर सकेंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget