एक्सप्लोरर

Assam Rifles Rally Bharti 2024: असम राइफल्स में निकली भर्ती, जानें कौन और किस तरह कर सकते हैं अप्लाई

असम राइफल्स ने 2024 के लिए राइफलमैन और राइफल वुमन (जीडी) के पदों पर वैकेंसी निकाली है. जिनके लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

Assam Rifles Rally Bharti 2024: असम राइफल्स ने 2024 के लिए राइफलमैन और राइफल वुमन (जीडी) के 38 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जाएगी, जिसमें विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2024 से शुरू होकर 27 अक्टूबर 2024 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

असम राइफल्स के नोटिफिकेशन के अनुसार, राइफलमैन और राइफल वुमन (जीडी) के 38 पदों को भरा जाएगा. इसमें विभिन्न खेलों जैसे फुटबॉल, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, जेवलिन थ्रो, शूटिंग, लॉन्ग जंप आदि में खेल चुके उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. पदों का विवरण इस प्रकार है:

ये है रिक्ति विवरण

राइफलमैन 19 पद
राइफल वुमन 19 पद
कुल 38 पद

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए. इसके अलावा, उनके पास राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय/अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट, राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, विंटर गेम्स, पैरा गेम्स में भाग लेने का अनुभव होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- ये है देश का सबसे पहला मेडिकल कॉलेज, नाम सुनते ही हैरत में पड़ जाएंगे आप

आयु सीमा

अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है.

शारीरिक मापदंड

पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और सीना बिना फुलाए 80 सेंटीमीटर तथा फुलाने पर 85 सेंटीमीटर होना चाहिए. महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है.

आवेदन प्रक्रिया

असम राइफल्स भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- ये है देश का सबसे पहला मेडिकल कॉलेज, नाम सुनते ही हैरत में पड़ जाएंगे आप

ऐसे होगा चयन

असम राइफल्स रैली का आयोजन 25 नवंबर 2024 को किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा. इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

किस तरह कर सकते हैं अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘रैली भर्ती 2024’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें.
  • आवेदन की एक प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.  

यह भी पढ़ें- RRC Recruitment 2024: वेस्टर्न रेलवे में निकली 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स जल्द करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP Medical Officer Notification: ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
Madhya Pradesh Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी
मध्य प्रदेश में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget