एक्सप्लोरर

JEE Mains 2021 fake website: NTA ने फेक वेबसाइट को लेकर किया सचेत, इस वेबसाइट पर न करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

JEE Main कैंडिडेट्स को एनटीए ने एक फेक वेबसाइट को लेकर सचेत किया है. इस झूठी वेबसाइट पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं और फीस भी जमा हो रही है. जानें विस्तार से.

JEE Mains 2021 Fake Website: जेईई मेन परीक्षा हमारे देश की एक बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसमें हर साल बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स भाग लेते हैं. इन्हीं बातों का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व कुछ-कुछ समय में एक्टिव होकर स्टूडेंट्स को बरगलाने की कोशिश करते हैं. वर्तमान में एक ऐसी ही फेक वेबसाइट कैंडिडेट्स को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है. यह समस्या इतनी बढ़ गई कि एनटीए को आगे आकर जेईई एस्पिरेंट्स को इस बाबत सचेत करना पड़ा. इस फेक वेबसाइट का नाम है – jeeguide.co.in.

इनकी बदनियति के बारे में जितना कहा जाए कम है. ये जेईई कैंडिडेट्स के न केवल एप्लीकेशन स्वीकार कर रहे हैं बल्कि फीस भी जमा करा रहे हैं. पूरी तरह फेक इस वेबसाइट पर जमा किए गए एप्लीकेशन एनटीए की नजर में मान्य नहीं हैं साथ ही यहां जमा की गई फीस भी पानी में गई समझिए. स्टूडेंट्स को इस बारे में सावधान करने के लिए एनटीए ने बकायदा ऑफिशियल नोटिस निकालकर समझाया है. कैंडिडेट्स चाहें तो इस नोटिस को देखने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जा सकते हैं जिनका पता है – jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे इन वेबसाइट्स पर जाकर नोटिस तो देखें ही साथ ही इस परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए भी केवल इन्हीं पर भरोसा करें. किसी और माध्यम से मिली जानकारी पर विश्वास न करें.

कल है आवेदन का अंतिम दिन –

फेक वेबसाइट के बारे में आगाह करने के अलावा इस परीक्षा से जुड़ी दूसरी अहम खबर यह है कि जेईई मेन परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने का कल अंतिम दिन है. कल यानी 16 जनवरी 2021 के बाद आप इसके लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे. इसलिए किसी कारणवश अगर आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो अब कर दें और इसके लिए केवल ऊपर बतायी गई ऑफिशियल वेबसाइट्स का ही प्रयोग करें.

फेक वेबसाइट के संदर्भ में जारी नोटिस की भाषा की अगर बात करें तो इसमें दिया है, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि जेईई मेन्स 2021 के लिए उपरोक्त यूआरएल, ईमेल और मोबाइल के साथ न तो एनटीए और न ही इसके किसी कर्मचारी का कोई संबंध है. ' यही नहीं एनटीए ने स्टूडेंट्स को बहकाने वाली इस वेबसाइट के खिलाफ दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में कंप्लेन करने का भी निर्णय लिया है. शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को तब तक के लिए यह सलाह दी जाती है कि एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कहीं रजिस्ट्रेशन न कराएं और न ही फीस भरें.

IAS Success Story: दो बार प्री परीक्षा में फेल होने वाली मेघा ने तीसरी बार में बदली स्ट्रेटजी और बन गईं टॉपर, जानें कैसे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget