एक्सप्लोरर

UPSC ने जारी किए सितंबर भर्ती के रिजल्ट, 17 पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवार

UPSC ने सितंबर 2026 के महीने में अंतिम रूप से पूरी की गई 17 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए. चयनित उम्मीदवारों की पूरी डिटेल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में अपलोड कर दी गई. 

यूपीएससी ने सितंबर 2026 के महीने में अंतिम रूप से पूरी की गई 17 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. आयोग ने वैज्ञानिक, तकनीकी, एजुकेशन, इंजीनियरिंग और कंसलटेंट से जुड़े अलग-अलग सरकारी विभागों के पदों के लिए सफल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. चयनित उम्मीदवारों की पूरी डिटेल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में अपलोड कर दी गई है. 

यूपीएससी के अनुसार अनुशंसित उम्मीदवारों को डाक द्वारा व्यक्तिगत रूप से भी सूचित कर दिया गया है. यूपीएससी की ओर से जारी किए गए इन रिजल्ट में मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, अंडमान एंड निकोबार एडमिनिस्ट्रेशन और यूनियन टेरिटरी ऑफ लद्दाख में खाली पद शामिल है. इसके अलावा यूपीएससी ने बताया कि दूसरे कैंडिडेट्स के एप्लीकेशन पर भी विचार किया गया था, लेकिन उन्हें इंटरव्यू के लिए शाॅर्ट लिस्ट नहीं किया जा सका. 

UPSC भर्ती रिजल्ट 2026-पोस्ट और चुने गए कैंडिडेट

  • साइंटिस्ट बी (डॉक्यूमेंट्स)- मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तहत सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के लिए 6 कैंडिडेट्स के नाम रिकमेंड किए गए, जिनमें आशुतोष शर्मा, संदीप कुमार पाठक, सुमित त्रिपाठी, विजयंत कुमार और संगीता बिस्वास शामिल है. 
  • असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड 1- एमएसएमई मिनिस्ट्री के तहत केमिकल, फूड, होजरी, लेदर और फुटवियर और मेटल फिनिशिंग स्पेशलाइजेशन के लिए रिकमेंडेशन जारी की गई थी. लिस्ट में केमिकल के 11, फूड के लिए 17, होजरी के लिए 11, लेदर और फुटवियर के लिए 10 और मेटल फिनिशिंग के लिए दो कैंडिडेट शामिल है. 
  • असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड 2- कमीशन ने केमिकल के लिए तीन, फूड के लिए 4, होजरी के लिए 3 और लेदर और फुटवियर के लिए 1 कैंडिडेट की सिफारिश की है.
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (हिस्ट्री)- अंडमान और निकोबार दीप समूह के जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय के लिए 2 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. 
  • लेक्चरर पद-  लद्दाख स्कूल शिक्षा विभाग के तहत जूलॉजी के लिए 8 और उर्दू के लिए 14 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई. 

ये भी पढ़ें-J&K में हड़ताल के बीच मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड दोगुना हुआ, अब मिलेंगे 25 हजार

कई आरक्षित पदों पर नहीं मिले योग्य उम्मीदवार 

यूपीएससी की ओर से  जारी अधिसूचना में कुछ विशेष आरक्षित पदों के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिल सका. इनमें पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी में साइंटिस्ट बी (डॉक्यूमेंट्स), सहायक निदेशक ग्रेड-1 और सहायक निदेशक ग्रेड-2 में एक-एक पद शामिल है. वहीं एसटी कैटेगरी में सहायक निदेशक ग्रेड 1 में एक पद शामिल है. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी का भी एक पद शामिल है. वहीं कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग पुणे में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर के पद, तथा लद्दाख के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत कंसलटेंट बायोकेमिस्ट्री व कंसलटेंट फॉरेंसिक स्पेशलिस्ट के पदों पर भी कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं पाया गया 

कहां देखें उम्मीदवारों की लिस्ट?

चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर सहित पूरी लिस्ट आधिकारिक यूपीएससी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है. ऐसे में उम्मीदवार यूपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-SBI में AI और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, SCO के पदों पर आवेदन शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

SBI में AI और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, SCO के पदों पर आवेदन शुरू
SBI में AI और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, SCO के पदों पर आवेदन शुरू
J&K में हड़ताल के बीच मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड दोगुना हुआ, अब मिलेंगे 25 हजार
J&K में हड़ताल के बीच मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड दोगुना हुआ, अब मिलेंगे 25 हजार
PM इंटर्नशिप में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, फिर भी नहीं हो पाई बढ़ोतरी
PM इंटर्नशिप में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, फिर भी नहीं हो पाई बढ़ोतरी
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Advertisement

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget