एक्सप्लोरर

JEE Main Exam Admit Card 2020: आज जारी हो सकता है जेईई मेंस का एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) JEE Main 2020 के एडमिट कार्ड आज यानी 17 अगस्त 2020 को जारी कर सकता है.

JEE Main Exam Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए आज जेईई मेन परीक्षा-2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. एनटीए यह एडमिट कार्ड अपने ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जारी करेगा. एडमिट कार्ड जारी हो जाने पर ऐसे स्टूडेंट्स जो जेईई मेन एग्जाम-2020 में शामिल होने जा रहे हैं वे एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आपको यह भी बता दें कि जेईई मेन एग्जाम-2020 की परीक्षा 01 सितम्बर 2020 से 06 सितम्बर 2020 तक आयोजित की जानी है. जहां तक एनटीए का सवाल है तो एनटीए अपने नोटिस में यह पहले ही कह चुका है कि वह मेन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पहले ही जारी कर सकता है. जेईई मेन-2020 की यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जानी है. फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और सेकंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर बाद 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जानी है. स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड इस प्रकार कर सकते हैं डाउनलोड- जेईई मेन एग्जाम-2020 के लिए स्टूडेंट को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जेईई मेंस एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना होगा. क्लिक करने के बाद खुले हुए नए पेज पर स्टूडेंट अपनी जानकारी सबमिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जेईई मेन एग्जाम-2020 की यह परीक्षा नेशनल लेवल पर एनटीए के जरिए पूरे देश में आयोजित की जाती है. इस परीक्षा के माध्यम से स्टूडेंट्स को देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में उनकी मेरिट के हिसाब से यूजी के डिफरेंट कोर्सेज में दाखिला दिया जाता है. इस परीक्षा को पास करने वाले स्टूडेंट को  देश के 31 एनआईटी, 25 आईआईटी, और 28 जीएफटीआई में दाखिला दिया जाता है. परीक्षा को लेकर सुप्रीमकोर्ट में आज होगी सुनवाई- आज जेईई मेन एग्जाम-2020 की परीक्षा आयोजित कराने को लेकर सुप्रीमकोर्ट में डाली गई याचिका पर भी सुनवाई होनी है. इस याचिका में कोविड-19 महामारी को देखते हुए जेईई मेन एग्जाम-2020 पर रोक लगाने की मांग की गयी है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU में बगैर एंट्रेंस दिए भी ले सकते हैं एडमिशन, ये है तरीका
AMU में बगैर एंट्रेंस दिए भी ले सकते हैं एडमिशन, ये है तरीका
नीट यूजी काउंसलिंग में बढ़ी 183 MBBS-BDS सीटें, देखें राज्यवार लिस्ट
नीट यूजी काउंसलिंग में बढ़ी 183 MBBS-BDS सीटें, देखें राज्यवार लिस्ट
बिहार में खुलेंगी दो नई यूनिवर्सिटी, बेगूसराय और पटना में मिली मंजूरी
बिहार में खुलेंगी दो नई यूनिवर्सिटी, बेगूसराय और पटना में मिली मंजूरी
लद्दाख में MBBS BDS एडमिशन का नियम बदला, अब नीट रैंक से बनेगी मेरिट
लद्दाख में MBBS BDS एडमिशन का नियम बदला, अब नीट रैंक से बनेगी मेरिट

वीडियोज

EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?
BJP On Rahul Gandhi PC | Gyanesh Kumar: 10 पॉइंट्स में जानें राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
EC में मतभेद पर पूर्व CEC की सलाह
जमुई कांड पर 'सरकार' का विवादित बयान
Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीनों चुनाव आयुक्त स्थिति साफ क्यों नहीं करते', क्या बोले पूर्व CEC कुरैशी?
'तीनों चुनाव आयुक्त स्थिति साफ क्यों नहीं करते', क्या बोले पूर्व CEC कुरैशी?
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
भारत को मिला 17वां मेडल, रिले टीम ने जीता सिल्वर; अंतिम पल में बदली तस्वीर
भारत को मिला 17वां मेडल, रिले टीम ने जीता सिल्वर; अंतिम पल में बदली तस्वीर
साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी
साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
Embed widget