एक्सप्लोरर

JEE Main और CSIR UGC NET परीक्षा के आवेदनों में सुधार करने का आखिरी मौका आज, फटाफट करें करेक्शन

JEE Main 2024 & CSIR UGC NET: जेईई मेन 2024 और सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के आवेदनों में सुधार करने का अंतिम मौका आज है. फटाफट इस मौके का फायदा उठा लें, कहीं देर न हो जाए.

JEE Main 2024 & CSIR UGC NET 2023 Application Correction Last Date Today: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर इंजीनियरिंग और सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा, दोनों के ही आवेदनों में सुधार करने की लास्ट डेट आज है. अगर आप इन दोनों में से किसी एक एग्जाम में बैठ रहे हों तो आज ही मौके का फायदा उठा लें. आज यानी 8 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को इन परीक्षाओं के एप्लीकेशन में करेक्शन करने की लास्ट डेट है. आज के बाद एप्लीकेशन लिंक बंद हो जाएगा. जानते हैं इन परीक्षाओं का डिटेल और किस परीक्षा के लिए कौन सी वेबसाइट पर जाकर करेक्शन किया जा सकता है.

जेईई मेन 2024

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 8 दिसंबर को जेईई मेन 2024 परीक्षा के आवेदनों में सुधार के लिए करेक्शन विंडो बंद कर देगी. अगर आपके आवेदनों में कोई गलती रह गई है और उसे सुधारना चाहते हैं तो आज ही ये काम कर लें. आज के बाद मौका नहीं मिलेगा.

ऐसा करने के लिए आपको जेईई मेन 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – jeemain.nta.ac.in.

इतने बजे के पहले कर लें आवेदनों में सुधार

जेईई मेन 2024 के आवेदनों में करेक्शन करने के लिए आज रात तक का समय है. आज रात में 11.50 बजे तक ही ये सुविधा मिलेगी. इसके बाद किसी तरह का करेक्शन एलाऊ नहीं होगा. बता दें कि जेईई मेन परीक्षा 2024 जनवरी सेशन का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच किया जाएगा.

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023

जेईई की तरह ही सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के आवेदनों में सुधार का भी आज अंतिम दिन है. काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च यूनिवर्सिटी ग्रैंट्स कमीशन – नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट दिसंबर 2023 के लिए करेक्शन विंडो आज बंद हो जाएगी. परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 28 दिसंबर 2023 के दिन किया जाएगा.

इस परीक्षा के आवेदनों में सुधार के लिए आपको सीएसआईआर यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – csirnet.nta.ac.in. इसके लिए भी आज रात 11.50 बजे तक का समय है. 

यह भी पढ़ें: CISCE दसवीं और बारहवीं की डेटशीट जारी, यहां से करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के चलते यूपी में यहां कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरी डिटेल
बारिश के चलते यूपी में यहां कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरी डिटेल
ओडिशा की स्कूल किताबों में 1,741 गलतियां, खर्च 175 करोड़
ओडिशा की स्कूल किताबों में 1,741 गलतियां, खर्च 175 करोड़
CEC ज्ञानेश कुमार का कैसा रहा सफर, जानें चुनाव आयोग से पहले कहां थी पोस्टिंग?
CEC ज्ञानेश कुमार का कैसा रहा सफर, जानें चुनाव आयोग से पहले कहां थी पोस्टिंग?
SBI फ्री में करा रहा ऑनलाइन कोर्स, AI-मार्केटिंग और फाइनेंस सीखने का मौका
SBI फ्री में करा रहा ऑनलाइन कोर्स, AI-मार्केटिंग और फाइनेंस सीखने का मौका

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
जम्मू-कश्मीर में रेल विस्तार के दो बड़े प्रस्तावों पर रोक, क्या वजह?
जम्मू-कश्मीर में रेल विस्तार के दो बड़े प्रस्तावों पर रोक, क्या वजह?
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Embed widget