एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2021 Dates Announced: 3 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने की घोषणा

शिक्षा मंत्री ने गुरुवार दोपहर ट्वीट कर जेईई एडवांस और आईआईटी के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के घोषणा का समय बताया था. छात्र लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे.

नई दिल्लीः केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने जेईई एडवांस परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा 3 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी. गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs)  में बैचलर डिग्री में एडमिशन के लिए योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria) की भी घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस बार आईआईटी में दाखिले के लिए 75 प्रतिशत अंकों का मानदंड खत्म कर दिया है. रमेश पोखरियाल ने इससे पहले ट्वीट कर बताया था कि वे शाम 6 बजे जेईई एडवांस की परीक्षा की तारीख और आईआईटी में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए योग्यता मानदंड के बारे में बताएंगे. छात्रों को लंबे समय से इसका इंतजार था. केंद्रीय मंत्री जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा की तारीखों का ऐलान पहले ही कर चुके हैं.

इस बार कौन आयोजित कराएगा यह परीक्षा

जेईई एडवांस्ड 2021 परीक्षा को इस साल आईआईटी खड़गपुर आयोजित कराएगा. पिछले साल की बात करें, तो उस वक्त इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली ने कराया था, जिसमें करीब 2.45 लाख छात्रों ने क्वालिफाई किया था. कोरोना की वजह से इस बार परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. आमतौर पर जेईई एडवांस्ड की परीक्षा जेईई मेन के रिजल्ट के कुछ सप्ताह बाद आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने क्या कहा, देखें वीडियो

क्यों बदला आईआईटी में दाखिले का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

आमतौर पर जेईई एडवांस परीक्षा की रैंकिंग के आधार पर आईआईटी में बैचलर डिग्री कोर्स में एडमिशन दिया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण कई महीनों तक स्कूल बंद रहे. इसकी वजह से सीबीएसई समेत कई केंद्रीय और राज्यों के बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए सिलेबस में 30 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है. इसके अलावा जेईई की तैयारी कर चुके छात्र भी इस बार कोरोना की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. वे सोशल मीडिया के जरिए शिक्षा मंत्री से रियायत की मांग कर रहे हैं. इन सबको देखते हुए शिक्षा मंत्री ने एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में बदलाव किया है.

जेईई मेन परीक्षा की तारीखों का पहले ही कर चुके हैं ऐलान

रमेश पोखरियाल ने 2021 में आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा की तारीखों का ऐलान 16 दिसंबर 2020 को किया था. इस बार जेईई मेन्स (JEE Mains) परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाएगी. एग्जाम फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई के महीने में कंडक्ट कराया जाएगा. एक कैंडिडेट सभी चार अटेम्पट्स दे सकता है. यानी एक कैंडिडेट को एक साल में चार अटेम्प्ट्स देने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा था कि बोर्ड परीक्षाओं के डर और कोरोना के कारण फैली दहशत और अस्थिरता से निपटने के लिए परीक्षा साल में चार बार कराने का फैसला शिक्षा मंत्रालय ने लिया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget