एक्सप्लोरर

JMI: जामिया की मुफ्त रेजिडेंशियल कोचिंग से सिविल सेवा का सपना होगा आसान, आवेदन शुरू

JMI की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी ने सिविल सेवा कोचिंग 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. इसके लिए प्रवेश परीक्षा 6 जून को होगी.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • जामिया मिलिया इस्लामिया 2026-27 सिविल सेवा कोचिंग के आवेदन 1 अप्रैल से.
  • यह निःशुल्क कोचिंग अल्पसंख्यक, एससी, एसटी, महिला अभ्यर्थियों के लिए.
  • 6 जून को 13 शहरों में प्रवेश परीक्षा होगी.
  • 100 सीटों के लिए लिखित परीक्षा व इंटरव्यू से चयन.

दिल्ली से सिविल सेवा की तैयारी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. पढ़ाई, मार्गदर्शन और रहने की चिंता अब कम होने वाली है. Jamia Millia Islamia की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) ने सिविल सेवा कोचिंग कार्यक्रम 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित कर दी है. 1 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू होंगे और इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

यह कोचिंग पूरी तरह फ्री  है और इसमें रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा भी दी जाती है. यह अवसर खास तौर पर अल्पसंख्यक, एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए है, ताकि वे बिना आर्थिक दबाव के यूपीएससी की तैयारी कर सकें.

6 जून को होगा प्रवेश परीक्षा

RCA में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा देश के 13 शहरों में होगी, जिनमें दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, कालीकट और रांची शामिल हैं. इससे दूर-दराज के छात्रों को भी परीक्षा देने में आसानी होगी.

यह भी पढ़ें -  IIT Bombay: सूखे पत्तों से ही बन जाएगी रसोई गैस, LPG संकट के बीच IIT बॉम्बे ने ईजाद की नई तकनीक

जरूरी तारीखें एक नजर में

  • आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 मई 2026
  • सुधार विंडो: 29–30 मई 2026
  • प्रवेश परीक्षा: 6 जून 2026
  • लिखित परीक्षा परिणाम (संभावित): 10 जुलाई 2026
  • इंटरव्यू (संभावित): 16-31 जुलाई 2026
  • अंतिम परिणाम (संभावित): 7 अगस्त 2026
  • प्रवेश की अंतिम डेट: 18 अगस्त 2026
  • वेटिंग लिस्ट पंजीकरण: 21 अगस्त 2026
  • वेटिंग लिस्ट प्रवेश: 25 अगस्त 2026
  • क्लास शुरू (संभावित): 1 सितंबर 2026

    परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा यूपीएससी के पैटर्न पर होगी. इसमें दो पेपर होंगे जनरल स्टडीज (वस्तुनिष्ठ) और निबंध लेखन. दोनों पेपर हिंदी, अंग्रेजी या उर्दू में दिए जा सकते हैं. पहले पेपर में 60 सवाल होंगे, हर सवाल एक अंक का होगा. गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे. इसमें CSAT जैसे प्रश्न भी शामिल होंगे.

    दूसरा पेपर निबंध का होगा, जिसमें दो निबंध लिखने होंगे, कुल 60 अंक के. परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे होगी. खास बात यह है कि पहले पेपर के आधार पर चुने गए 900 छात्रों की ही निबंध कॉपियां जांची जाएंगी. लिखित परीक्षा में सफल छात्रों को ऑफलाइन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो 30 अंकों का होगा.

    100 सीटें

    इस कार्यक्रम के तहत कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं. चयनित छात्रों के लिए हॉस्टल में रहना जरूरी होगा. यहां 24 घंटे एयर कंडीशंड लाइब्रेरी की सुविधा भी है, ताकि छात्र बिना रुकावट पढ़ाई कर सकें.

    यह भी पढ़ें -  Jamia Millia Islamia coaching 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget