एक्सप्लोरर

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने एमबीए एंट्रेंस ​एग्जाम में ​दिए बीते सालों के सवाल! जानें क्या है माजरा

जामिया मिलिया इस्लामिया ने एमबीए प्रवेश परीक्षा में पिछले वर्षों के कैट परीक्षा के प्रश्नों को दोहराया है. एक शिकायतकर्ता का आरोप है कि 170 में से 152 प्रश्न कैट 2017-19 के पेपर से कॉपी किए गए थे.

नीट यूजी परीक्षा और यूजीसी नेट परीक्षा का विवाद अभी खत्म नहीं हुआ था कि अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी पिछले वर्षों में आए सवाल एंट्रेंस एग्जाम में पूछ लिए हैं. जिसके बाद एक शख्स ने संस्थान के परीक्षा नियंत्रक को एक पत्र लिखा है.

शिकायतकर्ता शमशीर आलम ने पत्र में कहा है कि जामिया मिलिया इस्लामिया की ओर से आयोजित एमबीए (एम55) प्रवेश परीक्षा 2024 में पिछले वर्षों के सवालों को दिया गया. संस्थान पर आरोप लगाया गया है कि परीक्षा के दौरान सेट- ए में पूछे गए 170 में से 152 सवाल सीधे तौर पर कैट परीक्षा 2017, 2018 और 2019 के पेपरों से कॉपी किए गए हैं. पत्र में कहा गया है कि इन सवालों को केवल कॉपी ही नहीं किया गया बल्कि इनमें जरा सा भी बदलाव नहीं किया गया है.

सीओई को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय होने के नाते जामिया मिलिया इस्लामिया को परीक्षा आयोजित करने के पीछे के उद्देश्यों को समझना चाहिए. विश्वविद्यालय हर साल सवालों की नकल करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है. पिछले कुछ सालों में एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं से भी सवाल कॉपी किए जाने का आरोप है. जिससे अब ये सवाल उठ रहा है कि आखिर विश्वविद्यालय परीक्षा आयोजित क्यों करता है.

पत्र में ये भी कहा गया है कि इस मामले से परीक्षा प्रणाली की अखंडता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं. कहीं न कहीं इससे कुछ छात्रों को अनुचित लाभ मिल सकता है, खासकर यदि उन्हें पता चल जाए कि आगामी परीक्षा के लिए कैट के किस साल के सवाल महत्वपूर्ण हैं. मामले में परीक्षा नियंत्रक से शिकायतकर्ता ने कहा है कि शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की मांग है कि इस मामले की गहन जांच की जाए. इस तरह के मामलों से संस्थान की छवि खराब होती है.

इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने कौन सा प्रश्न CAT परीक्षा के कौन से वर्ष के पेपर से उठाया गया है. इस बात का भी जिक्र किया है. मामले में जेएमआई के एक अधिकारी का कहना है कि उच्च अधिकारियों से बात की जा रही है. उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Bihar B.Ed CET 2024: बिहार बीएड सीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज, यहां से कर लें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget