एक्सप्लोरर

IAS को ठुकराकर चुनी वर्दी की राह, जानें IPS आशना चौधरी की कहानी

आशना चौधरी ने आईएएस को ठुकराकर आईपीएस चुना. वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ से नाता रखती हैं. आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी...

यूपीएससी परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है, हर साल लाखों युवा इसे पास करने का सपना देखते हैं, लेकिन सफलता सिर्फ कुछ ही लोगों को मिलती है. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी होनहार और जिद्दी युवती की, जिसने IAS सेवा को ठुकराकर IPS का रास्ता चुना. हम बात कर रहे हैं IPS आशना चौधरी की, जिनकी सफलता की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है.

“PhD फैमिली” से निकलकर वर्दी की ओर

आशना चौधरी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कस्बे की रहने वाली हैं. उनका परिवार शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे है और इसलिए वे खुद को “PhD Family” का हिस्सा बताती हैं. उनके घर में कई सदस्य प्रोफेसर हैं और उनके पिता सरकारी सेवा को काफी सम्मान की नजर से देखते थे. यही वजह रही कि आशना ने भी देश की सेवा के लिए UPSC परीक्षा देने का फैसला किया.

शिक्षा से मजबूत रखी नींव

आशना ने 12वीं तक की पढ़ाई गाजियाबाद से की थी, जहां उन्होंने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम चुनी. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य (English Literature) में ग्रेजुएशन किया. लेकिन यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने South Asian University, दिल्ली से इंटरनेशनल रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया. शिक्षा का यह मजबूत आधार उनकी सफलता की बुनियाद बना.

दो बार असफल, फिर भी नहीं मानी हार

UPSC की तैयारी आशना ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के एक साल बाद शुरू की. पहले दो प्रयासों में उन्हें असफलता हाथ लगी. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी. आखिरकार साल 2023 में तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 116 (AIR 116) हासिल कर ली. यह उनके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास का नतीजा था.

IAS को ठुकरा कर IPS क्यों?

आशना को उनकी रैंक के आधार पर IAS सेवा मिल सकती थी, लेकिन उन्होंने अपने दिल की सुनी. उनका सपना हमेशा से IPS अधिकारी बनने का था. उन्होंने खुद सेवा का चयन करते हुए IPS चुना और यह साबित किया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तो रास्ता खुद बनता है.

आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा

आशना चौधरी की यह कहानी बताती है कि सपनों की ऊंचाई कोई भी हो, अगर मन में लगन और मेहनत हो, तो रास्ता जरूर निकलता है. उन्होंने ना सिर्फ UPSC परीक्षा पास की, बल्कि अपनी पसंद की सेवा भी खुद चुनी. आशना आज उन सभी युवाओं के लिए एक मिसाल हैं जो अपने मन की राह पर चलना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget