एक्सप्लोरर

India Pakistan Asia Cup 2025 पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का सबसे पढ़ा-लिखा क्रिकेटर कौन? भारत से मैच से पहले देख लें सबकी डिग्री

ऐसे में इस बार एशिया कप 2025 का बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में एक-एक जीत हासिल की है.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच हमेशा से ही खास रहा है. चाहे वह वर्ल्ड कप हो, एशिया कप या फिर कोई टेस्ट सीरीज. इन दोनों टीमों के बीच का टकराव सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के बीच चर्चा और एक्साइटमेंट का विषय बन जाता है. ऐसे में इस बार एशिया कप 2025 का बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में एक-एक जीत हासिल की है, और अब यह मैच तय करेगा कि कौन सी टीम सुपर-4 में पहुंचेगी.  

भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव वापसी कर सकते हैं, दोनों टीमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो सिर्फ खेल के मैदान में ही नहीं, पढ़ाई में भी बहुत तेज रहे हैं.  पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों ने यह साबित किया है कि एक तेज दिमाग भी खेल को समझने और जीतने के लिए उतना ही जरूरी होता है. तो चलिए भारत-पाक मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा खिलाड़ी कौन है. 

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का सबसे पढ़ा-लिखा क्रिकेटर कौन?

1. मोहम्मद रिजवान: मोहम्मद रिजवान, जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं, उन्हें टीम का सबसे पढ़ा-लिखा  खिलाड़ी माना जाता है. वे न सिर्फ मैदान पर आगे नजर आते हैं, बल्कि पढ़ाई-लिखाई में भी उनका नाम कम नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान ने साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, और उन्हें किताबें पढ़ने का बहुत शौक है. वे खाली समय में  मोटिवेशनल और साइकोलॉजिकल किताबें भी पढ़ते हैं. 

2. हारिस रउफ: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ सिर्फ रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने इस्लामाबाद के मॉडल कॉलेज से पढ़ाई की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हारिस बचपन में क्रिकेटर नहीं, बल्कि फुटबॉलर बनना चाहते थे.  लेकिन आज पाकिस्तान के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. 

3. सलमान अली आगा: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान अली आगा अपनी स्कूली शिक्षा भी पूरी नहीं की है. वे हाई स्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ चुके थे ताकि क्रिकेट पर फोकस कर सकें. हालांकि उन्होंने खेल में खुद को साबित जरूर किया है, लेकिन पढ़ाई के मामले में वे बहुत आगे नहीं जा सके. 

4. अन्य क्रिकेटर: पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई नाम रहे हैं, जो पढ़ाई में भी काफी आगे रहे. जैसे मोहम्मद हाफिज द प्रोफेसर के नाम से मशहूर इस ऑलराउंडर ने फिजिक्स में डिग्री ली है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हकने एमबीए किया है और वह बेहद शिक्षित माने जाते हैं. हालांकि, ये खिलाड़ी अब टीम का हिस्सा नहीं हैं. 

यह भी पढ़ें: भारत में क्या पढ़ने आते हैं नेपाल के स्टूडेंट, ये हैं उनके फेवरेट कोर्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget