एक्सप्लोरर

अब IIT में भी आर्ट साइड से कर सकेंगे पोस्ट ग्रेजुएशन, दाखिले के लिए पूरी करनी होंगी ये शर्तें

Arts Students In IIT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अब आर्ट्स स्टूडेंट्स भी एडमिशन ले सकेंगे. नये एकेडमिक सेशन से इन्हें प्रवेश मिलेगा. इसके लिए पात्रता क्या है, जानते हैं.

IIT Delhi To Begin PG Courses For Arts Students: आईआईटी का नाम लेते ही जो पहली चीज दिमाग में आती है वो है कि ये साइंस स्टूडेंट्स के लिए है. आईआईटी मतलब एक ऐसी जगह जहां केवल साइंस स्टूडेंट्स ही एडमिशन पा सकते हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से इसमें बदलाव आया है और आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी हैदराबाद वगैरह पहले ही बैचलर इन डिजाइन और मास्टर्स इन डिजाइन कोर्स कराते हैं. आईआईटी मद्रास से एमए किया जा सकता है. अब इसी क्रम में आईआईटी दिल्ली का नाम भी शामिल हो गया है.

यहां शुरू होंगे कोर्स

नये एकेडमिक सेशन से आईआईटी दिल्ली में आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन के कोर्स शुरू हो रहे हैं. यहां से दो साल का रेग्यूलर कोर्स किया जा सकेगा. ये संस्कृति, समाज व विचार विषय पर किया जा सकता है. इसके अलावा आईआईटी गांधी नगर में सोसायटी इन कल्चर कोर्स की शुरुआत होगी. जो स्टूडेंट्स यहां से कोर्स करना चाहते हों, वे वेबसाइट विजिट करके डिटेल में जानकारी पा सकते हैं.

कब से कर सकते हैं अप्लाई

आईआईटी दिल्ली के इन पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी. इस दिन से लेकर 4 अप्रैल 2024 तक अप्लाई किया जा सकता है. समय सीमा का खास ख्याल रखें और टाइम के अंदर ही अप्लाई कर दें.

क्या है एलिजबिलिटी

इन कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55 परसेंट अंकों के साथ बैचलर्स की डिग्री ली हो. अन्य डिटेल कुछ दिनों में सामने आएंगे.

कैसे होगा एडमिशन

इस बारे में डिटेल में जानकारी 15 मार्च को आयोजित होने वाले ओपेन हाउस में दी जाएगी. यहां फीस से लेकर पात्रता और सिलेबस तक सभी डिटेल पता किए जा सकते हैं. अभी तय हो रहा है कि एडमिशन कैसे लिया जाएगा. मेरिट के आधार पर, प्रवेश परीक्षा के आधार पर, गेट स्कोर के बेसिस पर या कुछ और. फीस दूसरे पीजी प्रोग्राम जैसी ही होगी. सेलेक्शन के लिए इंटरव्यू देना होगा.

यह भी पढ़ें: यहां जूनियर इंस्ट्रक्टर के 1800 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख के पहले करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?
OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?
IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें
IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget