एक्सप्लोरर

IIT बॉम्बे ने शुरू किया ये डिप्लोमा कोर्स, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी पढ़ाई

आईआईटी बॉम्बे के इंडस्ट्रियल डिज़ाइन सेंटर ने ई-पीजीडी इंटरएक्शन डिज़ाइन डिप्लोमा के लिए पंजीकरण शुरू किया. जानिए इस कोर्स में आप कैसे ले सकेंगे एडमिशन. ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकेंगे पढ़ाई.

आईआईटी बॉम्बे के इंडस्ट्रियल डिज़ाइन सेंटर (IDC) ने हाल ही में इंटरएक्शन डिज़ाइन (IxD) में ई-पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा (ePGD) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कोर्स उन पेशेवरों के लिए है जो डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में अपने कौशल को और सुधारना चाहते हैं, खासकर इंटरएक्शन डिज़ाइन में. इच्छुक उम्मीदवार अब आईडीसी की आधिकारिक वेबसाइट (idc.iitb.ac.in) पर जाकर इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को उन उत्पादों को डिज़ाइन करने की क्षमता प्रदान करना है जो प्रभावी मानव इंटरएक्शन को सुनिश्चित करते हैं. यह कोर्स खासतौर पर इंटरएक्शन डिज़ाइन, वर्चुअल रियलिटी, डेटा विज़ुअलाइजेशन, गेम डिज़ाइन, आदि जैसे क्षेत्रों में कौशल और ज्ञान प्रदान करता है. कोर्स के दौरान छात्रों को इन विषयों की गहरी समझ प्राप्त होती है, जिससे वे वास्तविक दुनिया के डिज़ाइनिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करने में सक्षम हो सकते हैं.

इस कार्यक्रम को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 36 क्रेडिट्स अर्जित करने होंगे. यह कोर्स तीन साल की अधिकतम अवधि में पूरा किया जा सकता है, हालांकि, उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार इसे एक से तीन साल के भीतर पूरा कर सकते हैं. इस प्रोग्राम में कुल आठ कोर्स शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक कोर्स 6 से 12 क्रेडिट्स का होता है.

कोर्स और क्रेडिट्स की सूची

  • इंटरएक्टिव प्रोडक्ट्स का डिज़ाइन: 12 क्रेडिट
  • गुणात्मक शोध विधियां: 6 क्रेडिट
  • मात्रात्मक शोध विधियां: 6 क्रेडिट
  • मानव कारक और इंटरएक्शन डिज़ाइन: 6 क्रेडिट
  • वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी का परिचय: 6 क्रेडिट
  • गेम डिज़ाइन: 8 क्रेडिट
  • डेटा विज़ुअलाइजेशन: 6 क्रेडिट
  • डिज़ाइन में सैद्धांतिक दृष्टिकोण: 6 क्रेडिट

यह कार्यक्रम दो मोड्स में उपलब्ध होगा:

  1. इन-पर्सन- काउंटिन्यूस मोड: यह IIT बॉम्बे के कैंपस में आयोजित किया जाएगा, जहां छात्रों को नियमित रूप से उपस्थित रहकर सीखना होगा.
  2. ऑनलाइन-वीकली मोड: इस मोड में छात्र वीकेंड पर ऑनलाइन क्लासेस का हिस्सा होंगे. हालांकि, अंतिम मूल्यांकन और प्रजेंटेशन के लिए छात्रों को IIT बॉम्बे कैंपस में उपस्थित होना आवश्यक होगा.

यह कार्यक्रम पूरी तरह से सेल्फ सेट-स्पीड पर आधारित है, जिससे प्रतिभागी अपनी सुविधानुसार इसे पूरा कर सकते हैं. छात्रों को यह डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए 36 क्रेडिट्स पूरे करने होंगे, और इसके बाद वे अपनी सफलता की ओर एक कदम और बढ़ सकते हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य पेशेवरों को इंटरएक्शन डिज़ाइन के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना है.

यह भी पढ़ें: NAAC 'A' ग्रेड प्राप्त इस यूनिवर्सिटी से कई वैज्ञानिक और IAS कर चुके हैं पढ़ाई, जानिए आप कैसे ले सकते हैं एडमिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget