एक्सप्लोरर

IIMA Placement 2021: IIM अहमदाबाद के PGPX बैच को मिली रिकॉर्ड प्लेसमेंट, 137 छात्रों को मिले ऑफर

IIMA Placement 2021: IIM अहमदाबाद ने PGPX बैच के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी कर ली है. महामारी के बावजूद  137 छात्रों में से, 119 को ऑफर मिले हैं. कुल 120 फर्म कैंपस प्लेसमेंट में हुई थी शामिल

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIMA) ने अपने एक वर्षीय फुलटाइम पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर एग्जीक्यूटिव्स (PGPX)के लिए रिकॉर्ड संख्या में प्लेसमेंट दर्ज की है. महामारी के बावजूद  137 छात्रों में से, 119 को प्लेसमेंट सिस्टम के माध्यम से ऑफर मिले हैं जबकि  17 को अपने दम पर ऑफर मिले और 1 ने एंटरप्रेन्योरशिप को लिया.
कुल 120 फर्म कैंपस प्लेसमेंट में हुई थी शामिल

इस साल की कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 120 फर्मों ने भाग लिया था  जो वर्चुअली आयोजित की गई, जिसमें पीजीपीएक्स ग्रेजुएट्स को सीईओ से लेकर विभाग के हेड तक विभिन्न रोल ऑफर किए गए. इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी फर्म इस साल 37 प्रतिशत बैच की भर्ती करके सबसे बड़े रिक्रूटर के रूप में उभरी हैं. इसके बाद हेल्थकेयर, बीएफएसआई और कंसल्टिंग सेक्टरों में क्रमश: 13 फीसदी, 12 फीसदी और 10 फीसदी छात्रों की भर्ती हुई है.

ये टॉप कंपनियां हुई भर्ती प्रक्रिया में शामिल
टॉप रिक्रूटर्स में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, एमआईटी ग्रुप, Indigene, वन फिट प्लस, मास्टरकार्ड, एसएपी इंडिया, एल एंड टी इंफोटेक जैसे गलोबल दिग्गज शामिल थे, जिन्होंने CEO से लेकर ऑपरेशंस मैनेजर्स तक के पदों को ऑफर किया.
IIMA
 से टैलेंट को जॉब ऑफ करने वाले अन्य नियोक्ताओं में फिनआईक्यू, आरएमएसआई, अवतार.मी, केईसी इंटरनेशनल, जेनपैक्ट, मैटर मोटर वर्क्स, एक्सिस बैंक, एनआईएसजी, फाल्कनरी, पर्सिस्टेंट सिस्टम, इलास्टिक रन, एनईसी, अवलारा, फारेई, डेसीमल टेक्नोलॉजीज, प्रवाइग डायनेमिक्स शामिल हैं. इनके अलावा गुजरात गैस, फ्लिपकार्ट, आईसीआईसीआई बैंक, वर्नाकुलर.एआई, सिटीबैंक, ब्रिजी2आई एनालिटिक्स, एकनीति इंडिया, अरेटे एडवाइजर्स, अग्निकुल कॉसमॉस, अग्रवाल फैबटेक्स, आरती इंडस्ट्रीज, एमआईटी ग्रुप सहित कई अन्य कंपनियां भी कैंपस प्लेसमेंट में शामिल हुई.

प्लेसमेंट वर्चुअल मोड में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ
प्लेसमेंट कमेटी के चेयरपर्सन अंकुर सिन्हा ने कहा, “2020 में कोविड  ने सभी संगठनों और प्रक्रियाओं को बाधित कर दिया, जिसके बाद महामारी के बावजूद  संस्थान में प्लेसमेंट आसानी से वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया, हम अपने ग्रेजुएट्स को उनके करियर में बड़ी सफलता की कामना करते हैं."

ये भी पढ़ें

आज से दिल्ली के स्कूलों में लागू होगा 'देशभक्ति पाठ्यक्रम', मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे लॉन्च

JNVST Result 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय 9वीं-11वीं कक्षा का रिजल्ट, प्रोविजनल लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक


 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget