एक्सप्लोरर

आज से दिल्ली के स्कूलों में लागू होगा 'देशभक्ति पाठ्यक्रम', मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे लॉन्च

स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह करिकुलम बच्चों को देश के प्रति गर्व करने के लिए प्रेरित करेगा. बच्चों को देश की गौरव गाथाएं सुनाई जाएगी.

दिल्ली सरकार आज शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर राजधानी के पब्लिक स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों को "सक्रिय और प्रतिबद्ध नागरिक बनने" में मदद करने के उद्देश्य से 'देश भक्ति' करिकुलम लागू करने जा रही है. देशभक्ति पाठ्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आज शाम 4.30 बजे लॉन्च किया जाएगा.

स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम के जरिए बच्चों को देश के प्रति उनके कर्तव्य का अहसास कराया जाएगा. उन्हें ये बताया जाएगा कि हर बच्चे की देश के प्रति क्या जिम्मेदारी है. इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के मकसद से स्कूलों में ये पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है. यह करिकुलम बच्चों को देश के प्रति गर्व करने के लिए प्रेरित करेगा. बच्चों को देश की गौरव गाथाएं और देश की आजादी की गाथाएं सुनाई जाएगी.

फिलहाल 9वी से 12वीं के छात्र पढ़ेंगे देशभक्ति का पाठ
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में फिलहाल कक्षा 9 से 12 के छात्र ही फिजिकल कक्षाओं में भाग ले रहे हैं. शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “अभी के लिए, स्कूल आ रहे कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को देशभक्ति पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा. एक बार स्कूल फिर से खुलने के बाद बाकी छात्रों को भी पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा.”

नर्सरी से कक्षा 8 के छात्रों के लिए हर दिन देशभक्ति का पाठ पढ़ेंगे

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के मुताबिक नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए हर दिन देशभक्ति का 1 पीरियड होगा, और कक्षा 9 से 12 के वरिष्ठ छात्रों के लिए प्रति सप्ताह दो कक्षाएं होंगी.  DoE ने अपने सर्कुलर में कहा था कि, “प्रत्येक देशभक्ति पीरियड पांच मिनट के 'देशभक्ति ध्यान' से शुरू होगा, जहां शिक्षक और छात्र माइंडफुलनेस की प्रैक्टिस करेंगे, देश, स्वतंत्रता सेनानियों और किन्हीं पांच व्यक्तियों के प्रति आभार को रिफ्लेक्ट करेंगे, जिन्हें वे देशभक्त मानते हैं, और उनके सम्मान की शपथ लेंगे.”

इस साल जून और जुलाई के बीच बनाया गया था देशभक्ति करिकुलम 
गौरतलब है कि, इस साल जून और जुलाई के बीच करिकुलम को डेवलप करने और पायलट चलाने में 41 सलाहकार शिक्षकों, 9 एनजीओ पार्टनर और एक्सपर्ट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पायलट रन का संचालन दिल्ली सरकार के स्कूली शिक्षकों के एक कोर ग्रुप द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 20 स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं के 250 से अधिक छात्रों के साथ किया गया था.

हर स्कूल में 3 देशभक्ति नोडल शिक्षक अधिकारी होंगे नियुक्त

गौरतलब है कि करिकुलम के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, निदेशालय ने स्कूलों को तीन-वर्ग समूहों के लिए प्रत्येक स्कूल में तीन देशभक्ति नोडल शिक्षक नियुक्त करने के लिए कहा है – नर्सरी से कक्षा 5, कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक. अधिकारियों ने कहा कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) दिल्ली द्वारा 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच सभी नोडल शिक्षकों के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: यूपीएससी 2020 में ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल करने वाले Sarthak Agrawal से जानें सफलता के टिप्स

JMI Alumna: जामिया यूनिवर्सिटी की छात्रा रहीं पूर्णिमा पोलैंड में यूएन इंटरनेट गवर्नेंस फोरम में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
Cheap Engineering Colleges in USA: USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज
USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज
MSME सेक्टर में करियर का सुनहरा अवसर, ICAI के Corporate Mitra प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू
MSME सेक्टर में करियर का सुनहरा अवसर, ICAI के Corporate Mitra प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू
MCD Edulife 2.0 Portal Launched: MCD स्कूल होंगे हाईटेक, EduLife 2.0 से छात्रों की पढ़ाई, रिकॉर्ड और स्कूल प्रबंधन अब पूरी तरह डिजिटल
MCD स्कूल होंगे हाईटेक, EduLife 2.0 से छात्रों की पढ़ाई, रिकॉर्ड और स्कूल प्रबंधन अब पूरी तरह डिजिटल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget