एक्सप्लोरर

Nidhi Tewari UPSC Rank: BHU से UPSC तक का सफर, पीएम मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी निधि तिवारी को मिली थी ये रैंक

निधि तिवारी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा दी और शानदार रैंक के साथ आईएफएस अफसर बन गईं.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली निधि तिवारी ने अपने कड़े परिश्रम और दृढ़ संकल्प से देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी हासिल की है. अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त की गई हैं.

निधि तिवारी 2014 बैच की आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी हैं. उन्होंने 2022 में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में अंडर सेक्रेटरी के रूप में काम शुरू किया था. कुछ ही महीनों में उन्हें उप सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया और अब वे PMO में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं.

BHU से UPSC तक का सफर

निधि तिवारी की शिक्षा वाराणसी से ही शुरू हुई. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है. BHU देश का प्रमुख शिक्षण संस्थान है और ह्यूमैनिटीज व सोशल साइंसेज की पढ़ाई के लिए जाना जाता है. अपनी पढ़ाई के दौरान ही निधि ने सिविल सेवा में जाने का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी.

यूपीएससी परीक्षा से पहले निधि वाराणसी में असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर कार्यरत थीं. हालांकि उनकी मंज़िल इससे कहीं आगे थी. उन्होंने 2013 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक 96 हासिल की. इसके बाद उनका चयन 2014 बैच के लिए IFS में हुआ.

यह भी पढ़ें: 

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव

विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग में कार्य करने के बाद निधि को PMO में अंडर सेक्रेटरी बनाया गया. यहां उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ 'विदेश और सुरक्षा मामलों' से जुड़े काम किए. उन्होंने सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों जैसे अहम क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें:

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

शानदार सैलरी

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय में प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त अफसरों का वेतनमान पे मैट्रिक्स स्तर 14 के अनुसार निर्धारित है. इस स्तर पर सैलरी 1 लाख 44 हजार 200 रुपये प्रति माह होती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, NHSRCL में इन पदों पर निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget