एक्सप्लोरर

बैंक पीओ एग्जाम की कर रहे हैं तैयारी तो ये टिप्स आएंगे आपके काम, ताकि पहले राउंड में एग्जाम हो सके क्लियर

कई युवा हर साल बैंक के पीओ (Bank PO) पद की भर्तियों के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सही जानकारी ना मिलने के कारण वे इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते हैं. आइए जानते हैं बैंक पीओ के बारे में.

विभिन्न बैंक में अलग अलग समय पर पीओ पद की भर्तीया निकलती रहती हैं. गवर्नमेंट सर्विस (Governmnet Service) होने के साथ की अच्छे वेतन की वजह से अभ्यर्थी इस ओर आकर्षित रहते हैं. अच्छे अनुभव और कुशल कार्यशैली के साथ ये युवा जल्द की पीओ से अधिकारी पद पर पहुंच सकते है. इसलिए कई युवा हर साल बैंक के पीओ (Bank PO) पद की भर्तियों के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सही जानकारी ना मिलने के कारण वे इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते है.

अगर इन भर्तियों की शैक्षणिक योग्यताओं की बात करें तो पीओ के पद के लिए उम्मीदवार (Applicant) को न्यूनतम स्नातक डिग्री होनी चाहिए. वहीं, उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए. बैंक के पीओ पद की भर्ती के लिए परीक्षा व चयन दो चरणों में होता है.पहले चरण में इसकी लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है. जिसके प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी (Hindi and English) में होते हैं. इस परीक्षा में प्रश्न सामान्य ज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी से संबंधित होते हैं. इस परीक्षा को पास करने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी व गणित के 225 प्रश्नों के सही उत्तर 2 घंटे 15 मिनट में देने होते है. दोनों परीक्षाओं को पास करने के बाद उम्मीदवारों को एक इंटरव्यू (Interview) से गुजरना होता है.

जानें एग्जाम डिटेल्स 
रीजनिंग का सिलेबस की बात करे तो पीओ रीजनिंग का प्रश्न पत्र सभी लॉजिकल रीजनिंग के प्रश्नों को कवर करता है, लॉजिकल रीजनिंग में मौखिक प्रश्न होते है, रीजनिंग में ब्लड रिलेशन, सिटींग अरंजेमेंट, कोडिंग-डिकोडिंग आदि से सम्बंधित प्रश्न पूछें जाते है. अंग्रेजी विषय का सिलेबस सभी प्रतियोगी और बैंकिंग परीक्षाओं के लिए सामान्य है लेकिन इसमें अंग्रेजी के लिए दो मुख्य आधार है, व्याकरण और शब्दावली. इसके अतिरिक्त खाली स्थान भरना, वाक्यांश और मुहावरे, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष काल, एक शब्द प्रतिस्थापन, पैसेज, वाक्य पूर्णव्यवस्थित करना, त्रुटि सही करना आदि से सम्बंधित सवाल पूछे जाते हैं.

जानें कैसे करें परीक्षा की तैयारी 
मात्रात्मक योग्यता का विषय इस परीक्षा में सबसे कठिन होता है. इस प्रश्न पत्र में अभ्यर्थियों को शॉर्टकट फोर्मुले और ट्रिक्स पता होना जरूरी होता है. इस पेपर का मुख्य भाग डेटा व्याख्या है, इसमें सारणीकरण, पाई चार्ट, रेखा चार्ट, लाइन ग्राफ और बार चार्ट के अतिरिक्त अन्य मुख्य टॉपिक्स जैसे वर्गमूल, घनमूल, पार्टनरशिप, प्रतिशत, अनुपात व समानुपात, ऐज रेश्यो आदि से सम्बंधित सवाल किए जाते हैं. सामान्य ज्ञान के विषय के अंतर्गत, लेटेस्ट करंट अफेयर्स की जानकारी अभ्यर्थियों को होनी जरूरी है. जैसे इंडियन इकोनॉमी, इंटरनेशनल इकोनॉमी, यू एन ओ, मार्केटिंग, भारतीय संविधान, अवार्ड्स और सम्मान, खेल, फाइनेंस, एग्रीकल्चर आदि से सम्बंधित सवाल पूछे जा सकते हैं.

जानें कैसे करें अभ्यास 
कम्प्यूटर विषय का प्रश्न पत्र 20 अंक का होता है, इसमें बेसिक जनरल कंप्यूटर नॉलेज, सॉफ्टवेर व हार्डवेयर, डीबीएमएस, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, इनपुट और आउटपुट डिवाइस, नेटवर्किंग, इन्टरनेट की बेसिक जानकारी होना आवश्यक है. अभ्यर्थियों को जानकारी होनी आवश्यक है की इस परीक्षा का प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव बेस्ड होता है साथ ही इससे आगे के चरण में परीक्षा समूह चर्चा और इंटरव्यू होता है तो उनकी इसी के अनुरूप तैयारी करनी चाहिए. विभिन्न प्रकार के प्रश्नों की तैयारी के लिए अभ्यर्थी पिछले वर्षों के हल प्रश्नपत्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की मासिक पत्रिका की मदद लें सकते है वहीं, सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए नियमित न्यूज पेपर पढ़ने की सलाह दी जाती है और अंग्रेजी व मैथ्‍स की तैयारी के लिए ग्रामर बुक्स व छठवीं से 10वीं तक की एनसीईआरटी की गणित की किताबें अभ्यर्थी पढ़ सकते है.

​एनटीए ने जारी किए इलाहाबाद हाई कोर्ट एआरओ और आरओ भर्ती परीक्षा के परिणाम

​दो बार असफल होने के बाद विशाखा ने टॉप की यूपीएससी परीक्षा, जानें सक्सेस टिप्स

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
उत्तराखंड के छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, सरकार ला रही नई योजना
उत्तराखंड के छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, सरकार ला रही नई योजना
IIT Delhi AI Course: IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?
IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget