एक्सप्लोरर

​दो बार असफल होने के बाद विशाखा ने टॉप की यूपीएससी परीक्षा, जानें सक्सेस टिप्स

​नौकरी छोड़ कर विशाखा यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं. दो बार असफलताओं का सामना करने के बाद भी सपना नहीं छोड़ा और तीसरे प्रयास में आईएएस बन गईं.

UPSC की परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को काफी संयम रखना पड़ता है. शुरुआत की असफलताएं अभ्यर्थियों की हिम्मत तोड़ने लगती हैं, परिवार व आसपास की स्थितियों के दबाव के चलते भी अपना आत्मविश्वास पाना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में खुद पर काम कर एग्जाम क्लीयर करने वाले अभ्यर्थी अपनी खुद की कहानी व पहचान बनाते है. ऐसा ही कुछ दिल्ली की विशाखा यादव (Vishakha Yadav) ने भी कर के दिखाया, उन्होंने पहले दो प्रयासों में प्रीलिम्स एग्जाम क्लियर ना करके असफलताओं का सामना भी किया लेकिन तीसरे अटेम्प्ट में उन्होंने न सिर्फ एग्जाम क्लीयर (Exam Clear) किया बल्कि ऑल इंडिया रैंक-6 भी हासिल की.

दिल्ली (Delhi) के द्वारका की रहने वालीं विशाखा के परिवार वाले बताते है कि विशाखा पढ़ाई में बचपन से ही होशियार रहीं, स्कूल के बाद उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से यूजी किया, कॉलेज से उन्हें नौकरी भी मिल गई. दो साल तक नौकरी करने के बाद विशाखा ने यूपीएससी (UPSC) की तैयारी करना शुरू कर दिया और उनके परिवार ने उनका पूरा सपोर्ट किया. UPSC की परीक्षा की तैयारी करने का फैसला उनके लिए काफी मुश्किल साबित हुआ और पहले दो अटेम्प्ट में वह प्रीलिम्स एग्जाम भी क्लीयर नहीं कर पाई. असफलता का सामना करने के बावजूद भी उन्होंने हिम्मत बनाए रखी और तीसरे अटेम्प्ट के लिए तैयारी करना शुरू किया. उनकी हिम्मत और हार न मानना काम आया और तीसरे अटेम्प्ट में उन्होंने न सिर्फ एग्जाम क्लीयर किया बल्कि ऑल इंडिया रैंक-6 भी हासिल की.

ये दी सलाह
विशाखा ने बताया कि शुरुआती दो अटेम्प्ट के लिए उन्होंने बहुत सारा स्टडी मटेरियल तैयार किया लेकिन रिवीजन (Revision) पर ध्यान नहीं दे पाई और न ही उन्होंने प्रीलिम्स के पहले मॉक टेस्ट पर फोकस किया. उसी का नतीजा उन्हें पहले दो अटेम्प्ट में देखने को मिला. तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को वे बताती है कि प्रीलिम्स एग्जाम के लिए परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट दें. एग्जाम शुरू होने पर सबसे पहले मॉक टेस्ट अटेम्प्ट करें, उनको सॉल्व करने से आपको ज्यादा कॉन्फिडेंस मिलेगा. विशाखा बताती है कि सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों (Applicants) के लिए जरूरी है कि वे हर दिन 6 से 8 घंटे अपनी पढ़ाई को दें. कई सारी किताबों की जगह कुछ व विशेष किताबों को पढ़े. पढ़ने के साथ ही आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें और अपनी गलतियों को पता लगाएं. अपनी गलतियों पर लगातार सुधार करते हुए हर दिन खुद को बेहतर बनाए.

​वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे: ​जानिए किस लिए मनाया जाता है वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे, क्या है इस दिन को मनाने का मकसद

​यूपीएससी इंटरव्यू क्वेश्चन: ​यदि आप एक लाल पत्थर को नीले समुद्र में फेंक दें तो क्या होगा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
BPSC Exam Calendar 2026 : BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget